फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students and teachers honored

Fatehabad News: गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह में विद्यार्थियों और अध्यापकों को सम्मानित किया

Sun, 08 Sep 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 08 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Students and teachers honored
भूना। भारत विकास परिषद भूना के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाढ़ोडी में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉ. दीपक बंसल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान डॉक्टर दीपक बंसल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

डॉ. बंसल ने विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गुरु का स्थान जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान करना हमारी परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने छात्रों को गुरु-शिष्य के पवित्र संबंध की महत्ता समझने और इस संबंध को जीवनभर बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

हरियाणवी वेशभूषा में विद्यार्थियों द्वारा किए गए नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की झलक पेश कर समारोह में दर्शकों के जोश को बढ़ाया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव जियालाल बंसल ने अपने संबोधन में भारत विकास परिषद के कार्यों, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गुरु-शिष्य के कर्तव्यों, अधिकारों और उनके आपसी संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति का अमूल्य धरोहर है जिसे संजोकर रखना आवश्यक है। इस अवसर पर गत वर्ष नर्सरी से लेकर 12 वीं कक्षा तक के परिणामों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे छात्रों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।

समारोह में 25 अध्यापकों को भी विशेष रूप से मंच पर बुलाकर मंगल वस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कैलाश शर्मा, शाखा के सचिव प्रवीण कुमार धारनिया, पूर्व प्रधान सुशील गिरधर, जियालाल बंसल, राजेश खरोलिया, मदन ठाकुर, सतीश गोयल, मनोज जाखड़, पटवारी विनोद कुमार, नीना चुघ, सुरेश बठला, सुनील लीखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed