{"_id":"6708150fdaadd600b30c5c61","slug":"student-traveling-on-scooter-dies-due-to-collision-with-bike-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-123529-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाइक की टक्कर से स्कूटी लेकर जा रहे विद्यार्थी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाइक की टक्कर से स्कूटी लेकर जा रहे विद्यार्थी की मौत
Thu, 10 Oct 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
भूना। गांव जांडली खुर्द में बाइक सवार द्वारा टक्कर मारने से स्कूटी लेकर जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक 11वीं कक्षा का विद्यार्थी था।
पुलिस को दिए बयान में गांव जांडली खुर्द निवासी प्रदीप ने बताया कि छोटा भाई कुलदीप 11वीं कक्षा में पढ़ता था। वह बुधवार की शाम को गांव जांडली खुर्द से जांडली कलां इलेक्ट्रिक स्कूटी ठीक करवाने के लिए पैदल-पैदल जा रहा था।
जब उसका भाई कुलदीप जांडली कलां पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से गांव धारसूल कलां निवासी प्रवेश कुमार जांडली खुर्द की ओर से तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया। उसके भाई को प्रवेश कुमार ने पीछे से सीधी टक्कर मार दी, जिससे कुलदीप स्कूटी सहित रोड पर जा गिरा। इससे भाई के सिर व पैरों में काफी चोट लगी। प्रदीप ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
उसने एंबुलेंस मंगवाकर कुलदीप को सरकारी अस्पताल फतेहाबाद में दाखिला करवाया। जहां इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने प्रदीप के बयान पर मोटरसाइकिल चालक गांव धारसूल कलां निवासी प्रवेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।