फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble burnt in Punjab, poison mixed in the air of Fatehabad

पंजाब में जली पराली तो, फतेहाबाद की हवा में घुला जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Stubble burnt in Punjab, poison mixed in the air of Fatehabad
फतेहाबाद के जीटी रोड पर पराली जलाने के कारण छाया धुआं। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पंजाब केे किसानों द्वारा लगातार पराली जलाने के कारण फतेहाबाद की हवा खतरनाक होती जा रही है। रात को तो एक्यूआई का स्तर 375 तक पहुंच गया। सोमवार को भी हवा चलने के कारण शहर में शाम को धुआं ही धुआं नजर आया। हालांकि राहत की बात यह है कि सोमवार को हरसेक की ओर से कोई भी फायर लोकेशन नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार फतेहाबाद में हरसेक की ओर से 656 व अन्य स्त्रोतों से 94 फायर लोकेशन आई हैं। इनमें 316 स्थान ऐसे थे जहां आग नहीं लगी थी। वहीं 38 स्थान ऐसे हैं, जो कृषि भूमि में नहीं आते। विभाग के अनुसार जिले में अब तक 394 स्थानों पर पराली में आग लगाई गई है और 267 किसानों को छह लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

पंजाब का धुआं कर रहा परेशान
फतेहाबाद जिला पंजाब से सटा है। पंजाब में किसान लगातार पराली को आग लगा रहे हैं और इसका धुआं जिले की सेहत खराब कर रहा है। हवा चलने के कारण धुआं फतेहाबाद की सीमा में प्रवेश कर जाता है। सोमवार को भी हवा के साथ धुआं फतेहाबाद जिले में प्रवेश कर गया और शहरों में शाम होते ती धुआं ही धुआं नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सोमवार को हरसेक की ओेर सेे कोई फायर लोकेशन नहीं भेजी गई है। अब तक 394 स्थानों पर पराली जलने की बात सामने आई है और 267 किसानों को जुर्माना किया गया है। पंजाब से धुआं आने के कारण शहर में धुआं फैल रहा है।
डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed