फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble burnt at six places in Fatehabad, case registered against two farmers

Fatehabad News: फतेहाबाद में छह स्थानों पर जली पराली, दो किसानों पर केस दर्ज

Fri, 24 Nov 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 24 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Stubble burnt at six places in Fatehabad, case registered against two farmers
रतिया के गांव ब्राहमणवाला में पराली में लगी आग बुझवाने पहुंचे कृ​षि अ​धिकारी।
फतेहाबाद। पराली जलाने के मामलों में अभी भी कोई कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार को फतेहाबाद में छह स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। साथ ही दो किसानों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं पराली जलाने के मामलों की संख्या अब पहुंचकर 573 पहुंच गई है। पुलिस ने पराली जलाने के मामले में अब तक 22 किसानों पर केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में सदर रतिया पुलिस ने मेजर सिंह निवासी अलीका व फतेहाबाद सदर पुलिस ने दीपक निवासी बीघड़ के खिलाफ फसली अवशेष जलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। जिले में हालांकि हवा चलने के कारण एक्यूआई का स्तर कुछ कम हुआ है। वीरवार को जहां फतेहाबाद में एक्यूआई का स्तर 346 था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर 287 पर आ गया। एक्यूआई का स्तर अभी भी लोगों के लिए खतरनाक है। फतेहाबाद में 25 नवंबर तक धान की सरकारी खरीद होनी है, ऐसे में किसान लगातार धान की कटाई में लगे हुए हैं। हालांकि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र जहां दोबारा से धान की रोपाई हुई थी, वहां अभी भी धान खड़ी है। इसके सूखने में अभी तीन से चार दिन का समय लगेगा। जिस कारण 25 नवंबर के बाद किसानों को धान बेचने के लिए फिर से निजी हाथों को औने-पौने दाम में धान बेचनी पड़ेगी।
विज्ञापन



उप कृषि निदेशक बोले
-धान की खरीद का समय बढ़ा है। अभी भी करीब 30 हजार एकड़ में धान की फसल पड़ी है। किसानों से कृषि अधिकारी लगातार संपर्क कर रहे हैं और उनको पराली प्रबंधन के लिए जागरूक कर रहे हैं। जहां पराली जल रही है, उन किसानों के खिलाफ केस दर्ज करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सिहाग, उप कृषि निदेशक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed