फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stubble burning cases reach 125 in Fatehabad

Fatehabad News: फतेहाबाद में पराली जलाने के मामले पहुंचे 125 तक

Sun, 22 Oct 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 22 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Stubble burning cases reach 125 in Fatehabad
गांव ​भिरडाना में पराली में लगी आग को बुझाते कृ​षि विभाग के कर्मचारी।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में रविवार को हरसेक ने कृषि विभाग के पास एक लोकेशन भेजी है। यह लोकेशन टोहाना क्षेत्र से आई है। इसी के साथ जिले में पराली जलाने के मामलों की संख्या 125 तक पहुंच गई है। वहीं कृषि विभाग अब तक 67 किसानों को जुर्माना भी लगा चुका है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में पराली जलाने के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। रात को किसान पराली जला रहे हैं। हालांकि अभी भी जिले में करीब 80 हजार एकड़ में बाढ़ के बाद रोपी गई धान की फसल पकने को तैयार है, ऐसे में आगामी समय भी कृषि विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। फतेहाबाद में हरसेक की ओर से कृषि विभाग को अब तक 106 लोकेशन भेजी जा चुकी हैं, जबकि 19 शिकायतें कृषि विभाग को अन्य स्रोतों से मिली हैं। कृषि विभाग पराली जलाने वाले किसानों को लगातार जुर्माना भी कर रहा है। रविवार को दो किसानों को पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया। अब तक 67 किसानों को एक लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना किया जा चुका है। फतेहाबाद में पराली जलने के कारण एक्यूआई का स्तर पर भी रविवार को 131 रहा।
विज्ञापन

इस साल अब तक सबसे अधिक मामले आए सामने



फतेहाबाद में पराली जलाने के मामलों की अगर बात की जाए तो पिछले तीन सालों में फतेहाबाद में इस साल पराली जलाने के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2021 में 22 अक्तूबर तक 93, 2022 में 83 पराली जलाने के मामले सामने आए थे। 2023 में 22 अक्तूबर तक हरसेक ने कृषि विभाग को 106 स्थानों पर आगजनी की लोकेशन भेजी है। वहीं 19 मामले कृषि विभाग के पास दूसरे स्रोतों से आए हैं। इस बार अब तक 125 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को पराली जलाने की एक ही लोकेशन कृषि विभाग काे मिली है, वहीं दो किसानों को जुर्माना किया गया है। जहां भी लोकेशन मिलती है या शिकायत मिलती है, वहां पर कृषि विभाग के अधिकारी फसल अवशेष बुझाने के लिए भी पहुंच रहे हैं।
-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed