फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Struggle starts before handing over parks to institutions, DC calls for list, keeps an eye on the parks of Model Town

Fatehabad News: संस्थाओं को पार्क गोद देने से पहले खींचतान शुरू, डीसी ने मंगवाई सूची, मॉडल टाउन के पार्कों पर नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
Struggle starts before handing over parks to institutions, DC calls for list, keeps an eye on the parks of Model Town
फतेहाबाद में पार्को को संस्थाओ को गोद देने को लेकर संस्थाओं और पार्षदों के साथ चर्चा करते हुए न
फतेहाबाद। शहर और हुडा सेक्टर तीन के पार्कों व ग्रीन बेल्ट को देखरेख के लिए संस्थाओं को गोद देने के लिए नगर परिषद अधिकारी अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाए है। पार्कों को गोद देने के लिए 25 संस्थाएं आवेदन कर चुकी है। पार्कों को लेकर खींचतान भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने पार्कों को गोद लेने के लिए आई संस्थाओं के आवेदन की सूची मंगवाई है। बताया जा रहा है कि उपायुक्त कार्यालय इस पर निर्णय लेगा। शहर के मॉडल टाउन और हुडा सेक्टर तीन के पार्कों पर संस्थाओं की नजर है। वजह ये है कि यहां पर सबसे ज्यादा पार्क है।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची पार्कों व ग्रीन बेल्ट को तीन साल के लिए श्मशान भूमि सुधार सभा को गोद देने के लिए सिफारिश कर चुके हैं। वहीं कई संस्थाएं पार्क गोद लेने के लिए सिफारिशें लगवा रही हैं। इधर, कई पार्षद भी चहेती संस्थाओं को गोद देने पर जोर दे रहे हैं। प्रशासन भी इस बार कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है, क्यों कि पहले भी गोद देने को लेकर विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर की संस्थाओं को गोद देने पर हुआ था विवाद
नगर परिषद की ओर से पिछले साल भी पार्कों को गोद दिया गया था। अप्रैल माह में कार्यकाल खत्म हो गया और जुलाई माह में दोबारा से पार्कों को गोद दिया गया। लेकिन दूसरे जिले की संस्थाओं को मुख्य पार्क गोद देने पर स्थानीय संस्थाओं ने विरोध कर दिया था। इस वजह से नगर परिषद ने ठेका रद्द कर दिया और दो माह के लिए अनुबंध पर 20 कर्मचारी रखे।
पार्क गोद लेने के लिए इन संस्थाओं ने किया है आवेदन
- पुनीता भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन।
- डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा।
- दि बनावाली आदर्श कॉपरेटिव लेबर एवं कंस्ट्रक्शन सोसायटी।
- रजत सिंह, फतेहाबाद।
- क्षेत्रीय राजपूत महासभा फतेहाबाद।
- मां पथरी सेवा ट्रस्ट।
- भगवान वाल्मिकी आश्रम सेवा ट्रस्ट।
- संत सज्जन चेरिटेबल ट्रस्ट।
- राष्ट्रीय जनकल्याण मंच।
- रानी लक्ष्मीबाई पार्क सोसायटी।
- दि एपी कॉपरेटिव लेबर एवं कंस्ट्रक्शन।
- दि भट्टूकलां लक्ष्मी कॉपरेटिव लेबर एवं कंस्ट्रक्शन सोसायटी।
- जिंदगी वेल्फेयर सोयायटी फतेहाबाद।
- पवन शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट।
- नवकल्याण संस्था।
- कॉपरेटिव लेबर एवं कंस्ट्रक्शन सोसायटी ।
- श्री शमशान भूमि सुधार सभा।
- हिंद्र कॉपरेटिव लेबर एवं कंस्ट्रक्शन सोसायटी।
- पंख फाउंडेशन
- प्रोगेसिव प्रेसिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन जगजीवनपुरा।
- सेक्टर तीन रेजिडेंट वेल्फेयर सोसायटी।
- जीव सेवा जीवन सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट।
- सुखदेव बंसल, फतेहाबाद।
बड़े पार्कों पर संस्थाओं की नजर :
पार्क गोद लेकर साफ-सफाई और देखरेख करने वाली संस्था या आरडब्ल्यूए को नगर परिषद चार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से भुगतान करता है। शहर में रानी लक्ष्मीबाई पार्क, शिवपुरी पार्क, एमसी कॉलोनी पार्क, पंडित दिनदयाल उपाध्याय पार्क, मॉडल टाउन में पपीहा समेत 10 पार्क, ग्रीन बेल्ट, हुडा सेक्टर तीन में पार्क, कन्हैया पार्क लघुसचिवालय, डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क, अरोड़ा होटल के सामने, संदूजा अस्पताल के सामने, टैक्सी स्टैंड पार्क आदि शामिल है। इसमें मुख्य रूप से मॉडल टाउन और हुडा सेक्टर तीन के पार्क शामिल है। इन पार्कों पर संस्थाओं की नजर है।
पार्षदों से भी ली जाए राय : कटारिया
पार्कों को संस्थाओं को गोद देने से पहले पार्षदों की राय ली जानी चाहिए। मॉडल टाउन में सबसे ज्यादा पार्क है। नगर परिषद ऐसी संस्था को पार्क गोद दे, जिसके पास संसाधन है और वह करने में सक्षम भी है।
- अर्जुन कटारिया, पार्षद, वार्ड नंबर 23
उपायुक्त संस्थाओं को गोद देंगी पार्क : टुटेजा
पार्कों को गोद देने के लिए उपायुक्त ने सूची मंगवाई है। डीसी मैडम की तरफ से पार्को को गोद दिया जाएगा। जो भी संस्था पार्क को गोद ले वह अच्छी तरह से जिम्मेदारी निभाएं।

- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
शिवपुरी जैसे होने चाहिए सभी पार्क : खिंची
शहर में जैसे शिवपुरी का पार्क है वैसे ही सभी पार्कों में साफ-सफाई और व्यवस्था होनी चाहिए। मैं तो श्मशान भूमि सुधार सभा को ही सभी पार्क गोद देने के लिए सिफारिश कर चुका हूं।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद।
डीएमसी के साथ करेंगे चर्चा : ईओ
पार्कों को अभी तक संस्थाओं को गोद नहीं दिया गया है। जिला नगर आयुक्त से चर्चा के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
- सुरेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed