फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Strong storm caused devastation, 498 poles broken, 53 transformers damaged

Fatehabad News: तेज आंधी ने मचाई तबाही, 498 खंभे टूटे, 53 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Strong storm caused devastation, 498 poles broken, 53 transformers damaged
फतेहाबाद डिविजन के क्षेत्र में टूटा पोल और नीचे गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद
फतेहाबाद। जिले में बुधवार देर रात आई आंधी ने जमकर तबाही मचाई। आंधी के कारण सबसे अधिक नुकसान बिजली निगम को हुआ है। जिले में 498 बिजली के खंभे टूट गए और 53 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। 250 से ज्यादा पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए।
विज्ञापन

सुबह-सुबह मुख्य रास्तों पर गिरे पेड़ों के कारण यातायात बाधित रहा। शहरी क्षेत्र में छह घंटे बिजली बाधित रही जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। उधर, बीघड़ रोड पर नगर परिषद के बनाए गए डंपिंग प्वाइंट पर बुधवार दोपहर से लगी आग रात को और भड़क गई। भयंकर धुआं उठने से आसपास के किसानों को परेशानी हुई। आंधी के बाद आई हलकी बारिश ने आग उगल रही गर्मी से जरूर थोड़ी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन


रेलवे मार्ग भी रहा प्रभावित, जाखल के रास्ते चलाई गईं ट्रेनें
आंधी के कारण रेलवे मार्ग भी प्रभावित रहा। गाड़ी संख्या 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली रेल को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने पर परिवर्तित मार्ग वाया बठिंडा-जाखल-रोहतक-भिवानी होकर संचालित किया गया। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14732 बठिंडा-दिल्ली रेल सेवा को बठिंडा से प्रस्थान करने पर परिवर्तित मार्ग वाया बठिंडा-जाखल-रोहतक होकर संचालित किया गया। इसी तरह गाड़ी संख्या 04084 हिसार-जींद स्पेशल रेल सेवा भी वाया हिसार-जाखल होकर संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूना से उकलाना रोड पर टूटे 150 पेड़
सबसे अधिक पेड़ भूना से उकलाना रोड पर टूटे हैं। इस क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों ने 150 पेड़ टूटने की रिपोर्ट दी हैं। 17 पेड़ भूना से नाढोड़ी रोड पर टूटे। इसके अलावा भट्टू से फतेहाबाद रोड, जांडली से नाढोड़ी रोड, ढाणी गोपाल से खैरी व चमारखेड़ा रोड, भूना से ढाणी सांचला रोड पर कुछ पेड़ टूटे हैं। दोपहर तक वन विभाग के कर्मचारियों ने सभी पेड़ों को रास्तों से हटवा दिया।
जिले में हुई बारिश का ब्योरा

भूना : 15 एमएम

टोहाना : 8 एमएम

जाखल : 5 एमएम

रतिया : 4.5 एमएम

भट्टू कलां : 4 एमएम

फतेहाबाद : 3 एमएम

कुलां : 3 एमएम
कोट
रात को आई तेज आंधी के कारण जिले में 250 पेड़ टूट गए हैं। टूटे पेड़ों को रास्तों से हटवाने के लिए कर्मचारी सुबह ही जुट गए थे। सारे रास्ते बहाल कर दिए गए हैं।

-राजेश माथुर, जिला वन अधिकारी
कोट
जिले में कुल 498 पोल और 53 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश थमते ही कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुट गए। जहां ज्यादा नुकसान हुआ है, वहां बिजली सप्लाई बहाल करने में अधिक समय लगा है।
-संदीप मेहता, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed