फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   strike, selary, workers, fatehabad

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को जनसंगठनों ने दिया समर्थन

Thu, 12 Sep 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
strike, selary, workers, fatehabad
समान वेतन की मांग को लेकर धरना देते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहरी सफाई कर्मचारियों के बराबर वेतनमान की मांग को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को अनेक जनसंगठनों का समर्थन मिलने लगा है। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेता शाहनवाज, मिड डे मील वर्कर यूनियन की जिला प्रधान गगनदीप कौर, खेत मजदूर यूनियन के नेता कामरेड रामकुमार बहबलपुरिया, नगरपालिका कर्मचारी संघ के राजय उपाध्यक्ष रमेश कुमार तुषामढ़, जिला पार्षद रामचंद्र सहनाल, सर्व कर्मचारी संघ के नेता वजीर सिंह, किसान सभा से विष्णुदत्त शर्मा, सीटू नेता मदन सिंह ने आज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे धरने में शामिल होकर अपना समर्थन दिया और सरकार से मांग की कि वह सफाई कर्मचारियों में बिना भेदभाव समान काम के लिए समान वेतन लागू करें और अन्य मांगों का भी बातचीत के माध्यम से समाधान किया जाए। आज दिए गए धरने की अध्यक्षता कर रहे बलबीर सिंह बीघड़ व सुनील भट्टू ने कहा कि 9 सितम्बर को हुई बातचीत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 13500 रुपये वेतन देने की बात कही गई है। जिसको यूनियन ने अस्वीकार कर दिया है और मांग की है कि उन्हें शहरी सफाई कर्मचारियों के बराबर 15 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए क्योंकि 2013 में शहरी और ग्रामीण दोनों सफाई कर्मचारियों का वेतन एक समान 8100 रुपये था। धरने में जिला कमेटी सदस्य सतबीर जांडली, ओमप्रकाश, बलजीत रतिया, दर्शन सिंह जाखल, रामभगत भट्टू, उग्रसैन, हुकम सिंह, महेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रीतम सिंह, गुरदास रतिया, कमलेश, बाला, शारदा, आशा, सुमित्रा, कालावती, जगिन्द्रो, राजबाला सहित अनेक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed