फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   strike, Safai workers' strike continues for the third day, garbage did not pick up, fatehabad

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन जारी, नहीं उठा कचरा

Sun, 01 Mar 2020 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
strike, Safai workers' strike continues for the third day, garbage did not pick up, fatehabad
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फव्वारा चौक पर पड़ा कचरा - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा दरोगा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप मामले में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। सफाई कर्मचारी दरोगा को बदलने की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। इधर, हड़ताल के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर सफाई नहीं हुई, न ही डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठा। मामला बढ़ता देख नप अधिकारियों ने सफाई कर्मचारी यूनियन की सोमवार सुबह मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में अगर समझौता नहीं होता है तो सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ सकती है। क्यों कि अभी तक 160 में से 100 कर्मचारी हड़ताल पर है। सोमवार को यूनियन से सभी कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने का दावा किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वार्ड नंबर 10 की एक महिला सफाई कर्मचारी ने दरोगा पर छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रधान ओमप्रकाश के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। कर्मचारी इससे पहले प्रधान दर्शन नागपाल से संबंधि दरोगा को बदलने की मांग को लेकर मिले थे। लेकिन प्रधान ने कर्मचारियों की नहीं सुनी। इसके चलते रविवार को भी सफाई कर्मचारी काम पर नहीं आए। कर्मचारियों की मांग है कि आरोपी दरोगा को वापस सफाई कर्मचारी की ड्यूटी दी जाए।
विज्ञापन

एमसी नहीं चाहते कर्मचारियों का बदले एरिया :
नगर परिषद अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की मांग पर सफाई दरोगा और कर्मचारियों के एरिया बदल दिए थे। लेकिन पार्षदों को ये रास नहीं आया। पार्षदों की मांग पर अधिकारियों ने दोबारा दरोगा पहले वाले एरिया में भेज दिया। इस बीच दरोगा और सफाई कर्मचारियों के अनबन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दरोगा को बदलने की मांग की गई है, हमारी मांग है कि दरोगा से हटाकर उससे सफाई का काम करवाया जाए। सुबह इस संबंध में मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग में फैसला नहीं होता है तो हड़ताल जारी रहेगी।

- ओमप्रकाश, प्रधान, सफाई कर्मचारी यूनियन
---------
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई नहीं हो रही है। सोमवार सुबह यूनियन के सदस्यों को बुलाया गया है। मीटिंग में ईओ और प्रधान भी शामिल होंगे। उम्मीद है दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया जाएगा।
- मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed