फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   strike in fatehabad, employees strike, passengers sad, tohana, bhattu, bhuna, fatehabad

हड़ताल से कर्मचारी जोश में लेकिन यात्री रहे परेशान

Fri, 02 Sep 2016 11:40 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 02 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
strike in fatehabad, employees strike, passengers sad, tohana, bhattu, bhuna, fatehabad
फतेहाबाद में बस अड्डे पर सामान लेकर इधर से उधर भटकने को मजबूर महिलाएं। - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को हड़ताल के चलते कर्मचारियों द्वारा बस स्टैंड परिसर में कब्जा जमा लेने के बाद बसों का आवागमन बंद हो गया जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की परेशानियों का निजी वाहन चालकों ने जमकर फायदा उठाया। इस दौरान यात्री खासकर महिला यात्री सर पर सामान रखकर इधर से उधर भटकती देखी गई। इसके अलावा स्कूल कालेजों से घर वापिस जाने वाले छात्र भी बसों का इंतजार करते देखे गए। शुक्रवार सांय छह बजे रोडवेज नेताओं ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया जिसके बाद जाकर बसें सुचारू रूप से चल पाई। रोडवेज नेताओं ने अब शनिवार को प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


हिसार जाना अति आवश्यक है। लेकिन कोई बस जाने को तैयार नहीं है। निजी वाहन चालक 35 रुपये किराए के बदले 60 रुपये मांग रहे हैं। रोडवेज कर्मचारियों को जनता के हितों से सरोकार रखना चाहिए था।
विज्ञापन

गिरधारी सिंह, निवासी हिसार।

सुबह स्कूल के लिए घर से निकला तो बस मिल गई लेकिन अब एक घंटा हो गया इंतजार करते, अभी तक कोई बस नहीं आई। घर पर परिजन भी चिंतित हो रहे हैं। हड़ताल के दौरान प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित, निवासी बरसीन।

सुबह खेत के किसी काम से फतेहाबाद आया था लेकिन वापस जाने का साधन नहीं मिला। बसों के इंतजार में एक घंटे से ऊपर हो गया। प्राइवेट साधन दोगुना किराया मांग रहे हैं। कर्मचारी अपनी मांगों के चक्कर में आम जनता को क्यों परेशान करते हैं।
छिंदरपाल, निवासी भिरडाना ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed