फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Strike continues, employees keeping watch over garbage piles at night, 2000 tons scattered on the road

Fatehabad News: हड़ताल जारी, कचरे के ढेर पर कर्मचारी रात को दे रहे पहरा, 2000 टन सड़क पर बिखरा

Wed, 13 May 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 13 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Strike continues, employees keeping watch over garbage piles at night, 2000 tons scattered on the road
फतेहाबाद में कचरे के ढेर के पास पहरेदारी करते सफाई कर्मचारी। 
फतेहाबाद। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। बुधवार को सरकार और कर्मचारियों के बीच वार्ता असफल रही, जिससे शहरवासियों में निराशा की स्थिति रही। जिले के पांच शहरों में करीब 2000 टन कचरा सड़क पर बिखरा हुआ है। प्रशासन के कचरे उठाने के प्रयास की आशंका के चलते कर्मचारी रात को कचरे के ढेर पर पहरा दे रहे हैं। हड़ताल के कारण नगर परिषद कार्यालय में कामकाज ठप रहा। करीब 400 एनडीसी फाइलें अटकी हुई हैं। साथ ही जन्म-मृत्यु पंजीकरण का काम भी बंद है। यूनिट प्रधान नरेश राणा और सचिव ओम प्रकाश लोट ने बताया कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पिछले 36 दिनों से और नगर पालिका के कर्मचारी पिछले 13 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक 16 फरवरी के फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए फायरकर्मियों के परिवारों को न्याय और अन्य मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल स्थल पर पार्षद मोहन लाल नारंग, विनोद कक्कड़, सीटू नेता बेगराज, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से सुरेश चौहान और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी संघ से रणधीर डबास ने समर्थन जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed