फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Strict Action Must Be Taken Against Congress MLAs Who Cross-Voted: Brijendra

क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेसी विधायकों पर हाे सख्त कार्रवाई : बृजेंद्र

Thu, 19 Mar 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Strict Action Must Be Taken Against Congress MLAs Who Cross-Voted: Brijendra
टोहाना। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेसी विधायकों पर पार्टी से सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह बात उन्होंने टोहाना के गांव जमालपुर में अपनी सद्भावना यात्रा के दूसरे दिन कही। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

बृजेंद्र सिंह ने यात्रा के दौरान कहा कि वोट का अधिकार देश के लोकतंत्र द्वारा हर नागरिक को दिया गया सबसे बड़ा अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस की विचारधारा इस लोकतांत्रिक अधिकार से असहमत रही है और पहले संविधान का भी विरोध किया था।
विज्ञापन

सद्भावना यात्रा में हुड्डा गुट के कई नेता अनुपस्थित रहे। विधायक परमवीर सिंह व्यस्तता के कारण शामिल नहीं हो पाए लेकिन उनके भतीजे दिलशेर सिंह यात्रा में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने केंद्र सरकार पर रोजगार के मुद्दे पर हमला करते हुए कहा कि सरकार रोजगार के सवाल पर ध्यान नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 11 सालों में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से लेकर विभागों के बड़े अधिकारियों तक आरएसएस के लोगों को नियुक्त किया गया। उन्होंने मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि यह पहले 100 दिन के रोजगार की गारंटी देती थी जिसे खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष संजय ठरवा, अमन गर्ग, प्रदीप नैन, सुखपाल नैन, सतपाल तिरंगा, सोमवीर कन्हड़ी, गेजू सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed