फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Streetlights worth 1 crore to be installed on dividers in Bhuna

Fatehabad News: भूना में डिवाइडरों पर एक करोड़ से लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

Sun, 13 Sep 2026 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 13 Sep 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Streetlights worth 1 crore to be installed on dividers in Bhuna
भूना। नगर पालिका कार्यालय
भूना। नगर पालिका ने दीपावली से पहले शहर की मुख्य सड़क को रोशन करने की तैयारी शुरू कर दी है। फतेहाबाद रोड पर डिवाइडर के बीच स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि फतेहाबाद रोड पर लॉर्ड कृष्णा स्कूल से उप तहसील कार्यालय तक डिवाइडर के बीच स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना है। इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसे जल्द पूरा करने का प्रयास है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले शहर के मुख्य मार्ग को पर्याप्त रोशनी से जगमग करने का लक्ष्य है। इससे रात के समय राहगीरों और वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी। नगर पालिका शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नियमित रखरखाव के लिए भी अलग टेंडर जारी करेगी। इसके लिए करीब 16 लाख रुपये खर्च होंगे। टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि इस व्यवस्था से शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत समय पर कराई जा सकेगी। पूरे वर्ष नियमित रखरखाव भी किया जाएगा। इससे शहर की प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर रहने की उम्मीद है।
----------------

पार्षद लंबे समय से उठा रहे थे मांग

शहर में स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर नगर पालिका के वाइस चेयरमैन और पार्षद लंबे समय से मांग उठा रहे थे। उनका कहना था कि मुख्य मार्गों के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में खराब लाइटों के कारण लोगों को परेशानी होती है। अब नई लाइटें लगने और रखरखाव का ठेका होने से समस्या के समाधान की उम्मीद है।


-
शहर में स्ट्रीट लाइटों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। शहर में जो लाइट खराब हैं उन्हें भी जल्द ठीक करवाया जाएगा। दीपावली से पहले शहर को रोशनी से जगमग करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
- अर्पणा पंकज पसरीजा, चेयरपर्सन, नगर पालिका, भूना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed