फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Stoppage of Intercity Express started at Tohana Railway Station of Fatehabad, going to Delhi will be easier

Fatehabad: टोहाना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव, दिल्ली जाना होगा और आसान

Sat, 16 Dec 2023 11:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 16 Dec 2023 11:48 AM IST
सार

प्रधान राजेश नागपाल ने बताया कि दैनिक रेल यात्री संघ लंबे समय से सांसद सुनीता दुग्गल से इंटरसिटी रेलगाड़ी सहित अन्य गाड़ियों के ठहराव की मांग कर रहा था। इसको लेकर रेलवे के बड़े अधिकारियों से भी मिले थे। सांसद सुनीता दुग्गल ने इस मुद्दे को लोकसभा में प्राथमिकता से उठाया था।

विज्ञापन
Stoppage of Intercity Express started at Tohana Railway Station of Fatehabad, going to Delhi will be easier
इंटरसिटी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे की ओर से टोहाना रेलवे स्टेशन पर श्रीगंगानगर व दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू कर दिया गया है। शनिवार को ट्रेन टोहाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो दैनिक रेल यात्री संघ और अन्य यात्रियों ने चालक दल का स्वागत किया। दैनिक रेल यात्री संघ की ओर से प्रधान राजेश नागपाल के नेतृत्व में रेलगाड़ी के ठहराव होने पर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान संघ की टीम ने नाच गाकर व नारियल फोड़कर खुशी मनाई। इस रेलगाड़ी के ठहराव से सबसे अधिक लाभ व्यापारियों व दुकानदारों को होगा। दिल्ली से सामान लाने के लिए उन्हें नियमित रूप से ट्रेन की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


सांसद सुनीता दुग्गल से किया था आग्रह, सामूहिक प्रयास चढ़े सिरे
प्रधान राजेश नागपाल ने बताया कि दैनिक रेल यात्री संघ लंबे समय से सांसद सुनीता दुग्गल से इंटरसिटी रेलगाड़ी सहित अन्य गाड़ियों के ठहराव की मांग कर रहा था। इसको लेकर रेलवे के बड़े अधिकारियों से भी मिले थे। सांसद सुनीता दुग्गल ने इस मुद्दे को लोकसभा में प्राथमिकता से उठाया तो रेलवे ने इंटरसिटी गाड़ी के टोहाना में ठहराव को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कहा कि रविवार को सांसद सुनीता दुग्गल शाम चार बजे टोहाना रेलवे स्टेशन पर आएंगी, जहां उनका स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed