फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   stolen in house, cash stolen, police, fatehabad

मकान का ताला तोड़कर नकदी और कपड़े चोरी

Sat, 08 Feb 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
stolen in house, cash stolen, police, fatehabad
मकान मालकिन से जानकारी लेते पुलिस कर्मचारी - फोटो : Fatehabad
रतिया। रतिया शहर में चोरों के अंदर पुलिस से खौफ नहीं है। वे अक्सर उन मकानों को ही निशाना बना रहे हैं, जिनके घर के बाहर ताले लगे हों। वीरवार रात्रि भी अज्ञात चोरों ने शक्तिनगर में एक मकान के बाहर ताला लगे घर से हजारों रुपये की नकदी, सोना व हजारों रुपयों के लेडीज सूट चुरा लिए। चोरी की जानकारी जैसे ही मकान की मालकिन को लगी तो उसने इसकी जानकारी कॉलोनी के लोगों को दी, उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी जानकारी में मकान की मालकिन राजरानी जताना ने बताया कि वह रात्रि को अपने घर को ताला लगाकर अपने घर के साथ लगते जेठानी के घर में किसी कार्यक्रम के चलते वहीं सो गई। सुबह उठते ही जैसे ही मेन गेट का ताला खोलकर घर के अंदर आई तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी भी खुली पड़ी है। उसने अलमारी के अंदर झांककर देखा तो अलमारी सेे करीब 30 हजार रुपये की नगदी, सोना गायब था। इसके अलावा घर में बनी कपड़े की दुकान से अनेक लेडीज सूट सहित हजारों रुपयों का सामान गायब था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पिछले कुछ दिनों से अज्ञात चोर शहर में आए रोज चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी चोरी को सुलझा पाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed