{"_id":"654931c1ce465b686e0473d6","slug":"stolen-cash-and-goods-worth-lakhs-of-rupees-by-breaking-the-locks-of-three-shops-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-8057-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सामान चुराया
विज्ञापन
फतेहाबाद के भाटिया कॉलोनी में चोरों द्वारा तोड़ा गया गेट
फतेहाबाद। शहर में चोरों के हौसले एक बार फिर से बुलंद हो रहे है। शहर के भाटिया कॉलानी में बीती रात को चोरों ने तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दो किरयाणा की दुकान में घुसे और यहां पर हेरोइन का नशा लिया और एलसीडी देखी। इसके बाद नकदी और सामान चुराने के बाद साथ लगती प्रॉपर्टी डीलर की दुकान में घुसे। चोर यहां से एक लाख रुपये की नकदी चुराकर ले गए हैं। घटना की सूचना दुकानदारों ने पुलिस को दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। भाटिया कॉलोनी श्रीबाला जी कन्फेक्शनरी के संचालक संजय कुमार ने बताया कि रात को दुकान बंद करके गया था। सुबह सूचना मिली कि ताला टूटा हुआ है। दुकान में आकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपये की नकदी और करीब 10 हजार रुपये का ही बीडी-सिगरेट, खाने-पीने का सामान चुरा लिया। पारस डेयरी एवं किराना स्टोर के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि चोर उसकी दुकान से बीड़ी-सिगरेट और खाने-पीने का करीब 10 हजार सामान और तीन हजार रुपये की नकदी गल्ले से चुराकर ले गए। चोर दुकान में कई देर तक रुके हैं। मौके पर जले हुए कागज के टूकड़े मिले हैं जिससे आशंका है कि हेरोइन का नशा लिया गया है। चोरों ने दुकान में एलसीडी भी चलाई है। महालक्ष्मी प्रॉपर्टीज एंड एडवाइजर के संचालक रवि कुमार ने बताया कि चोर ताला तोड़कर दुकान में घुसे और गल्ले में रखी एक लाख रुपये की नकदी चुराकर ले गए।
घटना का पता चलते ही लोगों की लगी भीड़
भाटिया कॉलोनी में एक साथ तीन दुकानों के ताले टूटने का पता चलते ही लोग एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने कहा कि नशे के कारण चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरों के इतने हौंसले बुलंद है कि वह एक साथ तीन-तीन दुकानों को निशाना बना रहे हैं।
कोट
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों को जल्द ढूंढ लिया जाएगा।
-आत्माराम, शहर थाना प्रभारी
-- -- --
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही लोगों की लगी भीड़
भाटिया कॉलोनी में एक साथ तीन दुकानों के ताले टूटने का पता चलते ही लोग एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने कहा कि नशे के कारण चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरों के इतने हौंसले बुलंद है कि वह एक साथ तीन-तीन दुकानों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों को जल्द ढूंढ लिया जाएगा।
-आत्माराम, शहर थाना प्रभारी