फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   STF encounters extortion accused, one shot in the leg

Fatehabad News: रंगदारी मांगने के आरोपियों से एसटीएफ की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Mon, 02 Jun 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
STF encounters extortion accused, one shot in the leg
हिसार। घायल बदमाश के साथ एसटीएफ की टीम। संवाद
हिसार। तलवंडी राणा में शराब ठेकेदार से रंगदारी मांगने के आरोपियों के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे जिला नागरिक अस्पताल में दाखिला करवाया गया है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपियों तलवंडी राणा निवासी मंदीप, नवीन व नवीन पकड़ लिया है। तीनों की उम्र 23 से 26 साल के बीच है। सूत्रों के अनुसार ने पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन-चार पिस्तौल व देसी कट्टे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 25 मई की रात गांव तलवंडी राणा में रविवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने शराब के ठेके पर पर्ची फेंककर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, साथ ही ठेके के सामने हवाई फायर भी किए थे। यह पूरी घटना कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में शराब ठेकेदार अजीत ने बताया था कि उसका गांव में देसी व अंग्रेजी शराब का ठेका है। 25 मई की रात वह ठेके पर मौजूद था। इसी बीच एक बाइक तीन युवक ठेके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के अनुसार युवकों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। उनमें से एक युवक ठेके पर आया और पर्ची ठेके पर फेंकी। इसी दौरान बाइक पर बैठे दूसरे युवक ने हवाई फायर किया। इसके बाद पर्ची फेंकने वाले युवक ने भी हवाई फायर किया। फिर आरोपी वहां से भाग गए। ठेकेदार अजीत ने पुलिस को बताया था कि बदमाशों ने गांव में भी हवाई फायर किए। सीसीटीवी में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। अजीत के मुताबिक आरोपियों ने रंगदारी न देने पर गोली मारने की धमकी भी दी।

----------------
रात सवा 8 बजे मिली सूचना
एसटीएफ के पीएसआई विनीत ने बताया कि रविवार रात करीब सवा 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव तलवंडी राणा में शराब ठेकेदार अजीत से रंगदारी मांगने के आरोपी तलवंडी राणा व एयरपोर्ट के बीच रास्ते पर मौजूद हैं। उनके पास हथियार भी है। पहली बार में वह शराब ठेकेदार अजीत से रंगदारी मांगने में सफल नहीं हो सके। पीएसआई विनीत ने बताया कि इस मामले को लेकर विशेष एसटीएफ गठित की हुई थी, जो मामला सामने के आने के बाद से इनका पीछा कर रही थी। इस सूचना के आधार पर पीएसआई विनीत, एसआई प्रदीप, एएसआई प्रदीप व एचसी अनिल दो गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचते ही आरोपी मंदीप ने टीम पर फायरिंग की। यह गोली एसआई प्रदीप की जैकेट पर लगी। इसके जवाब में टीम ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। इसमें से एक गोली मंदीप के पैर में लगी। गोली लगने पर टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि अन्य दो आरोपियों ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने इन्हें भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed