{"_id":"6807d7674efbe5341608ac44","slug":"staying-away-from-social-media-ajay-got-895th-rank-in-upsc-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-132644-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सोशल मीडिया से दूर रहकर अजय ने पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सोशल मीडिया से दूर रहकर अजय ने पाई सफलता
Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
ढाणी गोपाल गांव से यूपीएससी में 895वीं रैंक हासिल करने पर अजय कोलिया की सफलता सरपंच रेशमा गोदार
- फोटो : मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों को देखते चिकित्सक।
संवाद न्यूज एजेंसी
भूना। गांव ढाणी गोपाल निवासी एवं ग्राम सचिव अजय कोलिया ने यूपीएससी परीक्षा में 895वीं रैंक हासिल की है। 24 वर्षीय अजय ने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बना सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर सरपंच रेशमा व पति रामकुमार ने घर पहुंचकर सम्मानित किया।
अजय इस समय फतेहाबाद जिले के जाखल ब्लॉक में ग्राम सचिव के पद पर कार्यरत हैं। छह महीने पहले ही उनकी इस पर नियुक्ति हुई थी। अजय के माता-पिता खेतीबाड़ी करते हैं। उनका परिवार ढाणी गोपाल में खासा पठाना-डूल्ट रोड पर खेत में बनी ढाणी में रहता है। पिता बसाऊ राम खेती करते हैं। मां सुनीता देवी गृहिणी हैं और खेती में भी हाथ बंटाती हैं।
एक साथ दो भाइयों को बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरी मिली
अजय ने बताया कि छह महीने पहले भाजपा सरकार में उनके और छोटे भाई दोनों को सरकारी नौकरी मिली। अजय ग्राम सचिव बने और विकास हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए। दोनों को बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरी मिली। इससे पहले ग्रुप-डी में भी चयन हुआ था, लेकिन नौकरी ज्वाइन नहीं की थी।
विज्ञापन
तीसरे बार में हुए सफल
अजय ने बताया कि वह 2021 से यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। यह उनका तीसरा प्रयास था। पिछले साल इंटरव्यू तक पहुंचे थे। इस बार 895वीं रैंक मिली है। उनका आईएएस-आईपीएस में चयन नहीं हुआ, लेकिन आईआरएस में चयन तय है। अजय ने कहा कि इस सफलता में ननिहाल का सबसे बड़ा योगदान रहा। वह आठ साल की उम्र में ननिहाल गांव हैबतपुर चले गए थे। नाना रामभगत और नानी राजपति देवी ने पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। मामा डॉ. जयपाल सरोहा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। गांव हैबतपुर के स्कूल डायरेक्टर सतपाल आर्य व हरपाल श्योराण ने भी परीक्षाओं की तैयारी में मदद की। वे उन्हें स्कूलों में प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ले जाते थे। इससे आत्मविश्वास बढ़ा। अजय ने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर रहा है।