{"_id":"6453de06d9dad60cd80f3b55","slug":"stay-not-found-on-nhm-recruitment-new-guidelines-will-recruit-employees-fatehabad-news-c-21-hsr1003-124477-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एनएचएम भर्ती पर नहीं मिला स्टे, नई गाइडलाइन से होगी कर्मचारियों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एनएचएम भर्ती पर नहीं मिला स्टे, नई गाइडलाइन से होगी कर्मचारियों की भर्ती
Thu, 04 May 2023 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 04 May 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय।
फतेहाबाद। एनएचएम की नई गाइडलाइन के मुताबिक ही सिविल सर्जन कार्यालय भर्ती करेगा। हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर स्टे लगाने से मनाकर दिया है और सिविल सर्जन कार्यालय के पक्ष में फैसला दिया है। सिविल सर्जन कार्यालय अब नई गाइडलाइन के मुताबिक ही एनएचएम के तहत कर्मचारियों की भर्ती करेगा।
अगले सप्ताह तक सिविल सर्जन कार्यालय भर्ती प्रक्रिया को लेकर मेरिट सूची जारी कर देगा। डीसी ने भी इसको लेकर अनुमति दे दी है। एनएचएम के 6 अलग-अलग पदों पर भर्ती को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय ने जनवरी माह में आवेदन मांगे थे। मार्च माह में इसको लेकर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। सिविल सर्जन द्वारा बनाई गई कमेटी ने उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली और इसके बाद कंप्यूटर परीक्षा ली गई। हालांकि फाइनल परिणाम जारी करने से पहले ही एमडी एनएचएम कार्यालय ने नई गाइडलाइन जारी कर दी थी। इसको लेकर सिविल सर्जन कार्यालय ने परिणाम जारी नहीं किया और मार्गदर्शन मांगा। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने नई गाइडलाइन के मुताबिक ही भर्ती करने के निर्देश दिए थे। 6 अप्रैल को विभाग ने दोबारा विज्ञापन जारी करके आवेदन मांगे, लेकिन मामला हाईकोर्ट में चला गया। वीरवार को हाईकोर्ट ने इस मामले में स्टे से मना कर दिया और सिविल सर्जन कार्यालय के पक्ष में फैसला दिया है।
एनएचएम के इन पदों पर चल रही है भर्ती प्रक्रिया
सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से एनएचएम के जिला प्रोग्राम मैनेजर, फाइनेंस सह कम परामर्श, प्रबंधन सहायक, मानसिक सामाजिक कार्यकर्ता, सैनेटरी इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने एनएचएम भर्ती पर स्टे देने से मनाकर दिया है। भर्ती प्रक्रिया नई गाइडलाइन के हिसाब से होगी। डीसी के निर्देश के अनुसार अगले सप्ताह तक सूची जारी कर दी जाएगी।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन