फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   State government delayed in stopping riots in Nuh: Nishan Singh

नूंह में दंगे रोकने में प्रदेश सरकार से हुई देरी : निशान सिंह

Sat, 05 Aug 2023 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 05 Aug 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
State government delayed in stopping riots in Nuh: Nishan Singh
मीडिया से बातचीत करते जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह। 
फतेहाबाद/टोहाना। प्रदेश की सरकार में भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने नूंह हिंसा पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बयान पर विरोधाभासी बयान दिया है। निशान सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं पता मुख्यमंत्री के मुंह से यह बात कैसे निकली होगी। मुख्यमंत्री प्रदेश का राजा होता है और प्रदेश के लोगों की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध होता है। लोगों की जानमाल की सुरक्षा प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी होती है। असामाजिक तत्वों का काम हिंसा फैलाना है। मगर सरकार का काम उन्हें रोकना है, लेकिन इसमें देरी हुई है।
विज्ञापन

निशान सिंह शनिवार को फतेहाबाद के टोहाना में मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे। गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि पुलिस सभी लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकती, इसके लिए वातावरण बनाना होगा। निशान सिंह ने कहा कि इस तरह की हिंसा, जाति-धर्म के नाम पर दंगे भड़कना दुर्भाग्यपूर्ण है। जब पहले ही कुछ लोगों के बयान सामने आ रहे थे और वे कह रहे थे कि वे इस यात्रा में आएंगे, यह कर देंगे, वह कर देंगे, तो सरकार को उसी समय संज्ञान ले लेना चाहिए था। सात लोग मारे गए हैं, कुछ लापता हैं, जानमाल की काफी हानि हुई है, इसका असर अन्य शहरों में भी पड़ा और पता नहीं कब तक रहेगा। यदि पहले संज्ञान ले लिया गया होता तो शायद इन परिस्थितियों से बचाव हो जाता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed