{"_id":"5e00fff58ebc3e87943c142a","slug":"stall-operators-and-shos-face-to-face-to-remove-encroachments-encroachments-in-market-fatehabad-fatehabad-news-rtk5338201175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान काट लो नहीं हटाएंगे अतिक्रमण, स्टाल संचालक और एसएचओ हुए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान काट लो नहीं हटाएंगे अतिक्रमण, स्टाल संचालक और एसएचओ हुए आमने-सामने
विज्ञापन
हंस मार्केट में स्टाल संचालक ट्रैफिक थाना प्रभारी से उलझते हुए
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हंस मार्केट में सोमवार को स्टाल संचालक और ट्रैफिक थाना प्रभारी आमने-सामने हो गए। स्टाल संचालकों ने स्पष्ट कह दिया कि चालान काट लो अतिक्रमण नहीं हटाएंगे। ट्रैफिक थाना प्रभारी पहले नप अधिकारियों को हंस मार्केट से अतिक्रमण हटवाने की लिए कहने पहुंचे लेकिन जब नप के कर्मचारी नहीं आए तो ट्रैफिक थाना प्रभारी खुद चेतावनी देने पहुंचे। लेकिन इस दौरान स्टाल संचालक ट्रैफिक थाना प्रभारी के सामने हो गए।
उन्होंने कहा कि वह अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, बेशक नप चालान काट दे। इसके बाद ट्रैफिक थाना प्रभारी ने अतिक्रमण हटवाने की कोशिश की लेकिन नहीं हटाया गया। इसके बाद एसएचओ ने वीडियोग्राफी करवाई और कहा कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। मामले के मुताबिक हंस मार्केट में दुकानों के सामने स्टाल संचालकों ने गर्म कपड़ों की सेल लगा रखी है, इसके चलते ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। तीन दिन पहले नप ने अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन फिर लगा लिया गया। ट्रैफिक थाना प्रभारी रामधन पहले नप कार्यालय में अधिकारियों के पास अतिक्रमण को हटवाने के लिए कहने के लिए पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि दोपहर तक मीटिंग के चलते व्यस्त हैं इसलिए नहीं हटवाया जाएगा। इसके बाद एसएचओ खुद चेतावनी देने के लिए पहुंच गए। स्टाल संचालकों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस बेवजह तंग कर रही है। इसके बाद एसएचओ तैश में आ गए और उन्होंने सामान हटाने के लिए कहा और वीडियोग्राफी शुरू करवा दी। लेकिन स्टाल संचालकों ने अतिक्रमण नहीं हटाया।
------
हंस मार्केट में गर्म कपड़ों की स्टाल लग रही हैं, इस वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह इन्हें चेतावनी दी गई लेकिन नहीं हटाया गया, वीडियोग्राफी करवाई गई है। उच्च अधिकारियेां के संज्ञान में मामला डालकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर रामधन, ट्रैफिक थाना प्रभारी