फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Staff and city residents protested against the attack on the principal, said - police did not impose serious sections

Fatehabad News: प्रिंसिपल पर हमले के विरोध में स्टाफ और शहरवासियों ने दिया धरना, बोले -पुलिस ने संगीन धाराएं नहीं लगाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Staff and city residents protested against the attack on the principal, said - police did not impose serious sections
रतिया धरने पर बैठा हुआ स्कूल स्टाफ व अन्य प्रतिनिधि रोष प्रदर्शन करते हुए,
रतिया। मेन बाजार स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को स्कूल स्टाफ सदस्यों ने पुलिस कार्यप्रणाली के खिलाफ रोषस्वरूप कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। स्टाफ सदस्यों ने स्कूल के गेट पर धरना दिया।
विज्ञापन

इस धरने में शहरवासी भी शामिल हुए। धरने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। धरने की अध्यक्षता प्रिंसिपल मनोज बंसल ने की जबकि संचालन देवीलाल और अध्यापक राज कमाना ने किया। स्कूल स्टाफ के साथ सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा विद्यालय संघ व प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सहित कई संगठन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग के प्रति भी रोष जताया गया।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गोस्वामी ने कहा कि स्कूलों पर हमले निंदनीय हैं, इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पूरी तरह अध्यापक वर्ग के साथ है। अध्यापक संघ के राष्ट्रीय महासचिव सीएन भारती ने कहा कि मुख्य आरोपी के साथ अन्य हमलावरों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है जबकि पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी गई है। स्कूल स्टाफ सदस्यों ने आरोप लगाया कि तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मामले में बेहद हल्की धाराएं लगाई हैं जबकि संगीन धाराएं बनती हैं। इसी के चलते उन्हें अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले के मुख्य आरोपी अजय उर्फ मणी एवं अन्य सभी हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा आरोपियों पर हत्या प्रयास, सरकारी संपत्ति की लूट व सरकारी काम में बाधा डालने की धाराएं लगाई जाए। साथ ही भविष्य में सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाए। स्कूल समय में सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक पुलिस की गाड़ी स्कूल गेट पर उपलब्ध करवाई जाए। अध्यापक संघ और स्कूल स्टाफ ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक कड़ी से कड़ी धाराएं नहीं लगाई जाती, मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते व उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
---------------------------------------------------

धरने पर पहुंचे डीएसपी और थाना प्रभारी
धरने की सूचना मिलने पर डीएसपी संजय कुमार, सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज, कार्यवाहक शहर थाना प्रभारी कंवर सिंह मौके पर पहुंचे और सभी मौजूद प्रतिनिधियों से विद्यालय के कार्यालय में बैठक करने और धरना उठाने की अपील की। मगर शहरवासी पहले अपनी मांगों को मनवाने की बात पर अड़ गए। अध्यापक संघ ने कहा कि मंगलवार सुबह 10 बजे धरने के दौरान आगामी रणनीति को लेकर बैठक की जाएगी। इस मौके पर मोनिका रानी, राकेश ललित, राज कंबोज, कपीश गुप्ता, मुलख राज, स्वर्ण सिंह शमी, निर्भय सिंह, परमजीत लाली, कामरेड अजमेर सिंह, ब्लॉक प्रधान बलबीर सिंह, गुरप्रीत नैन, विजय कुमार, पूर्व जिला पार्षद बीबो इंदौरा, राजकुमार हड़ौली, भोला सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
--------------------------------------
:: पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी जांच की जा रही है। मामले में जो भी संलिप्त है, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है।
कंवर सिंह, कार्यवाहक प्रभारी, शहर थाना रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed