{"_id":"68c45f3f0e6de54d6702c344","slug":"spo-accused-of-entering-a-house-in-a-drunken-state-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140191-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसपीओ पर शराब के नशे में घर में घुसने का लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसपीओ पर शराब के नशे में घर में घुसने का लगा आरोप
Fri, 12 Sep 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
भूना। शहर की एक कॉलोनी निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने पुलिस विभाग में कार्यरत एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए भूना थाना में शिकायत दी है। महिला ने आरोप लगाया है कि एसपीओ ने शराब के नशे में धुत होकर उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी महेश कुमार, निवासी गांव जांडली कलां इस समय जींद जिले में एसपीओ के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर वह नशे की हालत में घर घुस आया और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। महिला ने बताया कि आरोपी अकसर शराब के नशे में धुत रहता है और पुलिस में होने का धौंस दिखाकर कॉलोनी के अन्य लोगों को भी डराता-धमकाता है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी का व्यवहार पिछले काफी समय से कॉलोनीवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कई बार उसने सार्वजनिक स्थानों पर भी शराब के नशे में हंगामा किया है, लेकिन पुलिस विभाग में होने के कारण लोग खुलकर शिकायत नहीं कर पाते। कॉलोनी वासियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन हर बार मामला दबा दिया गया।
एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन