{"_id":"69a47c06546879dc8a095ca7","slug":"special-train-halts-at-bhattu-kalan-on-holi-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149464-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: होली पर भट्टू कलां में स्पेशल ट्रेन का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: होली पर भट्टू कलां में स्पेशल ट्रेन का ठहराव
Sun, 01 Mar 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
भट्टूकलां रेलवे स्टेशन। स्त्रोत : संवाद
भट्टू कलां। होली पर्व पर यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से बड़ी सौगात है। श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ठहराव भट्टूकलां रेलवे स्टेशन पर रहेगा। इससे स्थानीय नागरिकों और प्रवासी मजदूरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 04733 श्रीगंगानगर-ईदगाह साप्ताहिक स्पेशल 4 से 25 मार्च तक हर बुधवार दोपहर 2:30 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04734 ईदगाह-श्रीगंगानगर स्पेशल 5 से 26 मार्च तक हर वीरवार सुबह 07:30 बजे श्रीगंगानगर के लिए रवाना होगी।
इस ट्रेन का अबोहर, मलौत, बठिंडा, रमन, कालांवाली, सिरसा, भट्टूकलां, आदमपुर, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, अलवर, रामगढ़, गोविंदगढ़, बृजनगर, डिंग, गोवर्धन, मथुरा और अछनेरा स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एक द्वितीय एसी, पांच तृतीय एसी, दो तृतीय एसी इकोनॉमी, पांच शयनयान, चार सामान्य श्रेणी और दो पावरकार सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।