फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Special night stay in Pathana: Circles cut to add wife's name in PPP, connected in one hour during public dialogue

खासा पठाना में रात्रि ठहराव : पीपीपी में पत्नी का नाम जुड़वाने के लिए काटे चक्कर, जनसंवाद में एक घंटे में जुड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Special night stay in Pathana: Circles cut to add wife's name in PPP, connected in one hour during public dialogue
भूना में रात्रि ठहराव में ​समस्या सुनतीं डीसी।  
भूना। खासा पठाना गांव में जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त मनदीप कौर और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 28 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 15 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
विज्ञापन

रात्रि ठहराव में ग्रामीण मनोज कुमार ने बताया कि वह एक साल से पत्नी कविता का नाम फैमिली आईडी में जुड़वाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। जनसंवाद कार्यक्रम में शिकायत दर्ज कराने के एक घंटे के भीतर ही उनकी समस्या का समाधान हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली-पानी की दिक्कत, फैमिली आईडी में गड़बड़ी, अवैध कब्जा, गलियों व फिरनी की मरम्मत, टायर फैक्टरी से प्रदूषण और दिव्यांग पेंशन से जुड़ी शिकायतें आईं। डीसी के समक्ष एक व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटा 14 वर्षीय अमरजीत 100 प्रतिशत दिव्यांग है, लेकिन बिजली बिल में गड़बड़ी होने से उनकी पेंशन रुकी हुई थी। इस पर अधिकारियों ने डीसी के आदेश पर पेंशन की प्रक्रिया पूरी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण नत्था सिंह का बिजली बिल मीटर खराबी के कारण 22 हजार रुपये भेजा गया। जांच में सामने आया कि कृषि कनेक्शन को गलती से कॉमर्शियल श्रेणी में डाल दिया गया था। इस पर उपायुक्त ने एसडीओ को फटकार लगाते हुए बिल की दोबारा गणना करवाई, जिसके बाद बिल सिर्फ 1100 रुपये बना।

इस मौके पर सीईओ सुरेश कुमार, सरपंच मांगेराम गोदारा, एसडीएम राजेश कुमार, कृषि उपनिदेशक राजेश सिहाग, डीडीपीओ अनूप सिंह, बीडीपीओ अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed