फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Special girdawari report of crops has not reached the government even after one and a half months

डेढ़ माह बाद भी सरकार तक नहीं पहुंची फसलों की स्पेशल गिरदावरी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Special girdawari report of crops has not reached the government even after one and a half months
भट्टूकलां क्षेत्र में नरमे की फसल में हुए जलभराव की फाइल फोटो। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मौसम की मार के बाद धरतीपुत्र प्रशासनिक लेटलतीफी का दंश भी झेल रहे हैं। हालत ऐसी है कि पहले प्रकृति फसल उजाड़ चुकी है, और अब प्रशासन मरहम लगाने में देरी कर रहा है। दरअसल, जुलाई माह में हुई भारी बारिश के कारण खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी की रिपोर्ट डेढ़ माह बाद भी सरकार तक नहीं पहुंची है। प्रदेश सरकार ने 31 अगस्त तक गिरदावरी का काम पूरा करने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी भी काम पेंडिंग है। इस कारण किसानों को मुआवजा मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में जुलाई माह में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई थी। मानसून सीजन में हुई इस बारिश ने आठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। जिस कारण जिले के 30 गांवों में खेतों में जलभराव हो गया था और पांच हजार से अधिक किसानों की फसलें खराब हो गई थी। फतेहाबाद में हुई बारिश के कारण सबसे अधिक नरमा की फसल प्रभावित हुई। भट्टू व भूना क्षेत्र के किसानों को अधिक नुकसान हुआ है। भूना क्षेत्र के गांव ढाणी डुल्ट, डुल्ट, ढाणी गोपाल, भट्टू कलां क्षेत्र के गांव भट्टू, दैयड़, ठुइयां, खाबड़ा कलां, ढाबी कलां, ढाबी खुर्द, ढिंगसरा, रामसरा सहित अनेक गांवों में नरमा की फसल पानी में डूब गई। गांव खाबड़ा कलां व ठुइयां में तो एक माह तक फसलें पानी में डूबी रही। उनकी नरमा की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई थी।
विज्ञापन

पटवारियों को टैब से ऑनलाइन डाटा चढ़ाने में आ रहीं मुश्किलें
प्रदेश सरकार ने एक अगस्त से 31 अगस्त तक फसलों की स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए थे, लेकिन काम धीमा होने के कारण इसे पांच सितंबर तक बढ़ा दिया गया। इसके बावजूद अभी तक राजस्व विभाग फसलों की गिरदावरी की रिपोर्ट सरकार तक नहीं पहुंचा पाया है। इसके पीछे मुख्य कारण पटवारियों व कानूनगो दिए गए टैब में सर्वर धीमा चलना बताया गया है। पटवारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे तो कर लिया गया है, लेकिन टैब का सर्वर काफी धीमा है। कभी कभी तो यह दो दो दिन तक नहीं चलता, जिस कारण पटवारियों व कानूनगो को डाटा अपलोड करने में समय लग रहा है। जब तक डाटा सरकार के पास नहीं पहुंचेगा, तब तक मुआवजा जारी करने की प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भट्टू क्षेत्र के अधिकांश गांवों में फसलें बर्बाद हुई हैं। प्रकृति का कहर किसानों पर बरपा है। अब गिरदावरी की रिपोर्ट भेजने में हो रही देरी किसानों के जले पर नमक छिड़कने जैसा काम है। डीसी व सरकार को संज्ञान लेना चाहिए।
-विष्णु शर्मा, जिला सहसचिव, किसान सभा
कोट
पटवारियों व कानूनगो ने अपने-अपने क्षेत्र का सर्वे कर लिया है। दिक्कत टैब से इस डाटा को अपलोड करने में आ रही है। टैब में सर्वर काफी धीमा चल रहा है, जिस कारण डाटा जल्दी अपलोड नहीं हो रहा। जल्द ही पूरा डाटा अपलोड कर दिया जाएगा और सरकार तक रिपोर्ट पहुंचा दी जाएगी।

-मंगतराम, कानूनगो, फतेहाबाद
गिरदावरी का काम पूरा हो चुका है। पोर्टल पर डाटा चढ़ाया जा रहा है। हमारा काम सरकार तक रिपोर्ट भेजना है। इसके बाद मुआवजा जारी करने का काम प्रदेश सरकार के स्तर का है।
-राजेश कुमार, एसडीएम, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed