फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Special camps will be organized in villages from today for distribution of happy cards.

Fatehabad News: हैप्पी कार्ड वितरण के लिए आज से गांवों में लगेंगे विशेष शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Special camps will be organized in villages from today for distribution of happy cards.
फतेहाबाद। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड को लेकर रोडवेज विभाग अब गांव स्तर पर शिविर लगाएगा। रोडवेज महाप्रबंधक ने हैप्पी कार्ड बांटने को लेकर बैठक लेकर गांव स्तर पर शिविर लगाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

इसको लेकर रोडवेज विभाग रविवार को दो गांवों मताना व भिरड़ाना में हैप्पी कार्ड बांटने के लिए स्पेशल शिविर लगाएगा ताकि जल्द से जल्द से लाभार्थियों तक कार्ड पहुंच सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके। वहीं, महाप्रबंधक की ओर से जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों व जिला शिक्षा अधिकारी को भी पत्र लिखकर स्कूलों व कॉलेजों में विद्यार्थियों को हैप्पी कार्ड प्राप्त करने को लेकर जागरूक करने के लिए आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

ओटीपी डिलीट हो गया तो भी होगा तुरंत समाधान
रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से अपील की गई है कि जिन लोगों के पास हैप्पी कार्ड के लिए ओटीपी आ चुके हैं, वे बस स्टैंड से कार्ड ले लें। जिन लोगों के पास आए ओटीपी डिलीट हो चुके हैं, वे भी घबराएं नहीं। बस स्टैंड आकर जानकारी दे दें। उनकी समस्या का तुरंत समाधान होगा और हैप्पी कार्ड मिल जाएगा। अब एक की जगह दो माह तक ओटीपी मान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के पास पहुंचे 1 लाख के करीब हैप्पी कार्ड
रोडवेज विभाग के पास करीब एक लाख लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड आ चुके है। वहीं 42 हजार से अधिक हैप्पी कार्ड रोडवेज लाभार्थियों को बांट चुका है। वहीं अब रोजाना एक हजार से अधिक हैप्पी कार्ड बंट रहे हैं। 18 जुलाई को रोडवेज के पास 12 हजार नये हैप्पी कार्ड भी आए हैं।


कोट
लाभार्थियों तक जल्द से जल्द हैप्पी कार्ड पहुंच सके, इसलिए गांवों में शिविर लगाएंगे। रविवार को गांव मताना व भिरड़ाना में विशेष शिविर लगाकर हैप्पी कार्ड बांटे जाएंगे।
-अजय दलाल, रोडवेज महाप्रबंधक, फतेहाबाद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed