फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Special campaign to improve sex ratio and for Pulse Polio to begin on the 28th.

Fatehabad News: 28 से शुरू होगा लिंगानुपात सुधार और पल्स पोलियो विशेष अभियान

Fri, 26 Jun 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Special campaign to improve sex ratio and for Pulse Polio to begin on the 28th.
जाखल सरकारी अस्पताल में बैठक लेते विशेषज्ञ। 
जाखल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वीरवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश क्रांति की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि 28 जून से लिंगानुपात सुधार और पल्स पोलियो विशेष अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, आशा वर्कर, अन्य स्वास्थ्य कर्मियों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें डॉ. राजेश क्रांति ने कहा कि प्रदेश की तरह क्षेत्र में भी लिंगानुपात चिंताजनक रूप से कम है। इसे सुधारने के लिए सभी फील्ड कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लिंग चयन एवं भ्रूण हत्या जैसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दी जाए ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र की प्रत्येक गर्भवती महिला का गर्भावस्था के पहले 12 सप्ताह के भीतर पंजीकरण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच और समय-समय पर फॉलोअप किया जाए, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। बैठक के दौरान 28 जून 2026 से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। अभियान के सफल संचालन के लिए सीएचसी जाखल के अंतर्गत 120 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं।

इसके अलावा 6 ट्रांजिट टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जबकि 16 मोबाइल टीमें ईंट-भट्टों, ढाणियों और अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा उपलब्ध कराएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के दौरान 12,190 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed