फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Special camp will be held for 5 days for Divyang, experts from Hisar will investigate

Fatehabad News: दिव्यांगों के लिए पांच दिन लगेंगे विशेष कैंप, हिसार के विशेषज्ञ करेंगे जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Special camp will be held for 5 days for Divyang, experts from Hisar will investigate
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल।
फतेहाबाद। दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर मेडिकल के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं होगी। फतेहाबाद और टोहाना में स्वास्थ्य विभाग विशेष दिव्यांग मेडिकल कैंप लगाने जा रहा है। यहां पर हिसार के हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन ड्यूटी देंगे। स्वास्थ्य विभाग ने कैंप को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 15 मई से लेकर 17 मई तक नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में और 18 और 19 मई टोहाना में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। दोनों ही जगह पर हिसार के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कौशिक, डॉ. कुलबीर, डॉ. विष्णु मित्तल और फिजिशियन डॉ. अजय चुघ, डॉ. राम अवतार और डॉ. अजीत लाठर ड्यूटी देंगे। इसके अलावा अन्य विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के मेडिकल करेंगे।
विज्ञापन

हिसार के विशेषज्ञ मेडिकल कैंप में देंगे ड्यूटी
दिन अस्पताल हड्डी रोग विशेषज्ञ फिजिशियन
15 मई फतेहाबाद डॉ. सुरेश कौशिक डॉ. अजय चुघ
16 मई फतेहाबाद डॉ. कुलबीर डॉ. अजीत लाठर
17 मई फतेहाबाद डॉ. कुलबीर डॉ. राम अवतार
18 मई टोहाना डॉ. सुरेश कौशिक डॉ. अजय चुघ
19 मई टोहाना डॉ. विष्णु मित्तल डॉ. अजीत लाठर
विशेषज्ञ न होने से भटक रहे थे दिव्यांग
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में बुधवार को जिला स्तर पर दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर मेडिकल कैंप लगाया जाता है। इस कैंप में विशेषज्ञ न होने के चलते दिव्यांग परेशान हो रहे थे। नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन के पद खाली है, अन्य जिलों के डॉक्टर की ड्यूटी लगी है लेकिन नहीं आ रहे थे। अमर उजाला ने इसको लेकर मुद्दा उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से स्पेशल कैंप लगाकर विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाने की मांग रखी थी। इसके बाद शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और टोहाना में दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप के लिए विशेषज्ञों की डयूटी लगा दी गई है। मेडिकल के लिए किसी भी दिव्यांग को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed