फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Special bus will run from Fatehabad to Jodhpur

Fatehabad News: जोधपुर के लिए चलेगी फतेहाबाद से चलेगी स्पेशल बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Special bus will run from Fatehabad to Jodhpur
फतेहाबाद। राजस्थान के जोधपुर जाने वाले टूरिस्टों के लिए अच्छी खबर है। फतेहाबाद से इसी माह से जोधपुर के लिए बस सेवा आरंभ हो जाएगी। जोधपुर या राजस्थान के दूरदराज के इलाकों में जाने के लिए महंगे दामों में कैब करने वाले यात्रियों को इससे खासा लाभ होगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद रोडवेज को इस माह 10 नई बड़ी बसें मिलने वाली हैं। विभाग ने प्लान किया है कि फतेहाबाद से उन क्षेत्रों तक भी बस पहुंचाई जाए, जहां जाने के लिए लोगों की डिमांड अधिक रहती है। ऐसे ही फतेहाबाद से लंबे रूट के लिए पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित जोधपुर के लिए कोई बस नहीं जा रही है। इसको लेकर रोडवेज विभाग की प्लानिंग है कि इसी माह इस रूट के लिए बस आरंभ कर दी जाए। इस बस का रूट प्लान अभी बनाया जा रहा है, लेकिन राजस्थान में रेगिस्तान के धोरे व नीली नगरी व सूर्य नगरी के लिए जाने वाले टूरिस्टों को इससे फायदा होगा। संवाद
विज्ञापन

फतेहाबाद से बनते हैं दो रूट
फतेहाबाद से जोधपुर जाने के लिए दो रूट बनते हैं, एक रूट वाया सालासर है तो दूसरा रूट वाया बीकानेर रहेगा। हालांकि फतेहाबाद से सालासर के लिए दो बसें पहले से चल रही हैं, तो ऐसे में विभाग की सोच है कि इस रूट को बीकानेर, देशनोक धाम से वाया नागौर होते हुए जयपुर पहुंचाया जाए। यह रूट काफी लंबा तो रहेगा, लेकिन विभाग के अनुसार, इससे आधा राजस्थान कवर हो जाएगा। इससे फतेहाबाद रूट से हिसार व अन्य जिलों के अलावा राजस्थान के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टियों में टूरिस्ट पहुंचते हैं जोधपुर व जैसलमेर
फतेहाबाद से गर्मी की छुट्टियों में अनेक लोग जोधपुर व जैसलमेर घूमने के लिए जाते हैं। टूरिस्ट पैलेस के नाम से विदेशों भी प्रसिद्ध राजस्थान के इन दोनों जिलों में ऊंटों की सवारी, रेगिस्तान के धोरे, जोधपुर में सूर्योदय का नजारा, नीली नगरी व यहां पर स्थित बड़े-बड़े दुर्गों को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ती है।

कोट
इस महीने ही रोडवेज के बेड़े में 10 नई बसें आने वाली हैं। इन बसों में से एक बस को लंबे रूट जोधपुर के लिए चलाया जाएगा। इससे जहां टूरिस्ट जहां जोधपुर जा सकेंगे, वहीं श्रद्धालुओं को देशनोक धाम व मुकाम धाम जाने में भी कोई परेशानी नहीं होगी। बसें आने के बाद रूट प्लान तैयार कर लिया जाएगा। जोधपुर के आगे वह जैसलमेर भी आसानी से जा सकेंगे।
-शेर सिंह, जीएम रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed