{"_id":"66c441e2c3707ed27237798d9e2cb1a9","slug":"sp-sahab-please-arrest-the-murderer-other-waise-will-do-sucide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी साहब! कातिलों को जल्द नहीं पकड़ा, तो कर लूंगा आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी साहब! कातिलों को जल्द नहीं पकड़ा, तो कर लूंगा आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक के पिता ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में आगे नहीं बढ़ती तो उसे आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ेगा।
पूर्व सरपंच रामप्रकाश गोदारा, पूर्व पंच राजेन्द्र माकड़, मृतक के पिता जयप्रकाश, सुलतान सिंह, रमेश, धोलु सहित अनेक ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर सुखबीर मर्डर मामले के बारे में विस्तार से बताया।
ग्रामीणों ने कहा कि 2 जुलाई को सूलीखेड़ा में दलित परिवार के युवक सुखबीर की कुछ लोगों ने बेरहमी से चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी। हत्यारों ने सुखबीर के शरीर पर दर्जनों चाकुओं से वार करने के बाद गला काट दिया था।
मृतक के पिता जयप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। लेकिन पांच माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी इस मर्डर पर पुलिस के कदम आगे नही बढ़े।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होते देख ग्रामीणों ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक से लेकर डीजीपी व विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक के दरवाजे खटखटाए। लेकिन इस दलित परिवार को कहीं भी न्याय नहीं मिला।
गांव का एक प्रतिनिधि मंडल अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य से भी इस मामले में मिले। अब मृतक सुखबीर के पिता जयप्रकाश ने कहा कि न्याय के लिए दर दर भटकने के बावजूद भी पुलिस इस मर्डर मामले में कोई खुलासा नहीं कर पाई है। अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगा।