{"_id":"682f666c5e9f3a1759008fd5","slug":"sp-questioned-treason-accused-mushtaq-passport-recovered-from-malerkotla-fatehabad-news-c-21-1-hsr1019-632189-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एसपी ने की देशद्रोह के आरोपी मुश्ताक से पूछताछ, मलेरकोटला से पासपोर्ट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एसपी ने की देशद्रोह के आरोपी मुश्ताक से पूछताछ, मलेरकोटला से पासपोर्ट बरामद
Thu, 22 May 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 22 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बाहर निकलता आरोपी मुश्ताक अहमद। संवाद
फतेहाबाद। देशद्रोह के आरोपी शहर के धर्मशाला रोड निवासी मुश्ताक अहमद से वीरवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने अपने कार्यालय में पांच मिनट तक पूछताछ की। शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश व चौकी प्रभारी सुशील कुमार आरोपी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे।
पुलिस ने आरोपी को चार दिन के लिए रिमांड पर लिया हुआ है। 24 मई को उसका रिमांड खत्म होगा। उसके बाद उसे दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस मुश्ताक को पंजाब के मलेरकोटला लेकर गई थी, जहां उसका पैतृक घर है। पैतृक घर से पुलिस ने उसका पासपोर्ट बरामद कर लिया है। उसके बैंक खातों की डिटेल भी ली गई है। सभी बैंक खातों की जांच की जाएगी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि मुश्ताक के पास अभी तक इस प्रकार का कुछ भी नहीं मिली है जिससे उसके पाकिस्तानी लिंक का पता चल सके।
-
भाजपा नेताओं ने दी थी शिकायत
पाकिस्तान परस्त पोस्ट फेसबुक एकाउंट से शेयर करने पर भाजपा पदाधिकारियों ने मुश्ताक के खिलाफ शिकायत दी हुई है। वहीं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
-
मुश्ताक अहमद के मामले में पुलिस की ओर से हर एंगल से जांच की जा रही है। मैंने खुद भी मुश्ताक अहमद से पूछताछ की है।
सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।