{"_id":"674615e979cd1a136a0dd11b","slug":"sp-listened-to-the-problems-of-citizens-in-the-solution-camp-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-125600-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: समाधान शिविर में एसपी ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: समाधान शिविर में एसपी ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
Wed, 27 Nov 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर के दौरान समस्याएं सुनतीं एसपी आस्था मोदी।
फतेहाबाद। एसपी ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा जिला स्तर, शहरी स्थानीय निकाय व खंडों पर आयोजित समाधान शिविर में मंगलवार को विभिन्न विभागों से संबंधित छह शिकायतें प्राप्त हुई, जिनके निपटारे की कार्रवाई मौके पर ही विभाग द्वारा शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ गांव स्तर तक लोगों को पहुंचाएं ताकि उनका जीवन सुगम हो सके। सरकार द्वारा गरीब लोगों के जीवन को सुधारने की दृष्टि से अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। लोगों की शिकायतों को तत्परता से निपटाने के लिए समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर सीटीएम कैप्टन परमेश सिंह, डीएसपी कुलवंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ज्यादा से ज्यादा समाधान शिविर का लाभ उठाएं नागरिक : एसडीएम
टोहाना। एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने कहा कि जनसमस्याओं के तत्परता से समाधान के लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। नागरिक ज्यादा से ज्यादा समाधान शिविर का लाभ उठाएं।उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय के प्रथम तल पर कमरा नंबर 22 में प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 9 बजे से 11 बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है। एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं को दुरुस्त करना सुनिश्चित करें व नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मंगलवार को एक शिकायत परिवार पहचान पत्र से संबंधित प्राप्त हुई जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जल्द निवारण किया गया। उन्होंने जनता से सीधे रूप से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील होकर कार्य करें। संबंधित विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान शिविर में मौके पर ही हो।