फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SP faces allegations of police misconduct, bribery and negligence in Panchayat Minister's meeting

Fatehabad पंचायत मंत्री की बैठक में एसपी के सामने पुलिस पर लगे दुर्व्यवहार, रिश्वतखोरी और लापरवाही के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP faces allegations of police misconduct, bribery and negligence in Panchayat Minister's meeting
पंचायत मंत्री व एसपी  के समक्ष समस्या रखते हुए प्रदेश व्यापार मंडल प्रधान राजेंद्र ठकराल।
टोहाना। शहर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने डांगरा रोड स्थित किसान विश्राम गृह में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन पर दुर्व्यवहार करने, रिश्वत लेने, नशा तस्करों को शह देने व आमजन को सुरक्षा देने में नाकाम रहने के गंभीर आरोप लगाए। पंचायत मंत्री ने वहां मौजूद एसपी आस्था मोदी को ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एसपी के अलावा डीएसपी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अनाज मंडी निवासी विपिन जैन के बेटे ने कहा कि हवलदार कुलदीप सिंह ने उसे झूठे मामले में फंसाने से बचाने के लिए तीस हजार रुपये रिश्वत ली। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर परिषद वाइस चेयरमैन के वार्ड से श्यामलाल ने कहा कि थाने के साथ लगते इस वार्ड में सरेआम नशा बेचा जाता है। पुलिस नशा बेचने वालों से रिश्वत लेती है। इसके जवाब में एसपी ने कहा कि वे बाहर से टीम भेजकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करवाती रही हैं। बैठक के दौरान एक व्यक्ति ने भाटिया धर्मशाला के पास अवैध शराब बेचने व लोगाें के खुले में शराब पीने का मामला उठाया, जिस पर एसपी ने कार्रवाई की बात कही। इस दौरान महेंद्र सैनी ने कहा कि उनके घर में घुसकर लोगों ने मारपीट की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस
विज्ञापन

पर बबली ने कहा कि यह पारिवारिक मामला है।व्यापारी वर्ग ने बैठक को बताया विफल, दोबारा करने की रखी मांग

बैठक में व्यापारी नेता राजेंद्र ठकराल, मन्नु सिंगला व अधिवक्ता रजनीश जैन ने कहा कि इस बैठक में पुलिस द्वारा किए जाने वाले गलत व्यवहार, लीकेज संबंधित शिकायतें भी दी गई ताकि उन पर कार्रवाई हो। मगर यह बैठक विफल रही है। दोबारा सही तरीके से बैठक की जानी चाहिए, जहां अपराध को रोकने और आम जनता को पुख्ता सुरक्षा देने पर विचार-विमर्श हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी, शहरवासी भी अपराध रोकने में पुलिस का सहयोग करें : बबली
पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि पुलिस पर सूचना लीक करने और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं, इस मामले में एसपी द्वारा कार्रवाई की जाएगी। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शहर में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। आमजन से भी अपील है कि नशे व क्राइम को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। कानून व्यवस्था को किसी भी सूरत में भंग नहीं होने दिया जाएगा। टोहाना में अशांति फैलाने वाले और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाजार और अन्य स्थानों पर पुलिस की गश्त निरंतर चलती रहेगी। व्यापारियों और नागरिकों को कानून व्यवस्था बारे कोई दिक्कत नहीं होगी।

शीघ्र काबू करेंगे आरोपी : एसपी

पुलिस कप्तान आस्था मोदी ने कहा कि पिछले दिनों फायरिंग करके रंगदारी मांगने के मामले में नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो दुकानों पर लूट की घटना के मामले में गिरफ्तारी के लिए सीआईए फतेहाबाद, शहर पुलिस व सीआईए टोहाना की टीम लगी हुई है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
----------------
अपराध पर अंकुश लगाने को पंचायत मंत्री ले रहे थे बैठक, युवतियों से बदमाशों ने छीन लिए रुपये
रेलवे रोड एसबीआई की एटीएम पर दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी में दिखे आरोपी
फोटो 16 - नकदी छीनकर भागने वाला आरोपी सीसीटीवी में कैद।
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। शहर में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। डांगरा रोड स्थित किसान विश्राम गृह में जब पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश दे रहे थे, उसी दौरान रेलवे रोड पर एक एटीएम बूथ पर पैसे जमा करवाने आई युवती से बदमाश ने 9500 रुपये छीन लिए । यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

युवती के भाई रोबिन ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका अपनी सहेली के साथ 9500 रुपये खाते में जमा करवाने के लिए एसबीआई की एटीएम बूथ में गई थी, वहां लंबी लाइन लगी हुई थी। वह जैसे ही अंदर रुपये जमा करने लगी तो एक युवक आया और हाथ से नकदी छीनकर फरार हो गया। उसकी बहन ने शोर मचाया, इतने में बाइक पर एक अन्य युवक आया और दूसरा युवक उसके साथ बैठकर वहां से फरार हो गया। गौरतलब है कि 17 दिसंबर के बाद लूटपाट, छीना झपटी सहित क्राइम की लगातार यह चौथी वारदात है। 17 दिसंबर की रात को रेलवे रोड पर एक रेस्टोरेंट पर फायरिंग कर 50 लाख रुपये फिरौती मांगी गई, फिर रेलवे रोड पर ही एक किराना दुकानदार को तेजधार हथियार के बल पर करीब 40 हजार की नकदी छीनी गई। उसके बाद रतिया रोड पर एक सबमर्सिबल पाइप की दुकान पर घुसे दो नकाबपोश युवकों ने दुकानदार के गर्दन पर कापे रखकर 23 हजार रुपये की नकदी लूटी थी। अब युवती से नकदी छीने जाने से आमजन में भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed