फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SP did foot patrol in Jakhal city

Fatehabad News: एसपी ने जाखल शहर में की पैदल गश्त

Thu, 11 Sep 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 11 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
SP did foot patrol in Jakhal city
जाखल की सड़कों पर पैदल गश्त करते जिला पुलिस कप्तान सिद्धांत जैन। पुलिस प्रवक्ता
जाखल। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने वीरवार दोपहर जाखल थाना का औचक निरीक्षण किया और थाना परिसर की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने शहर की मुख्य सड़कों पर पैदल गश्त कर आमजन से संवाद किया। एसपी ने बताया कि सूदखोरों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। लोग निडर होकर पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने में मौजूद रजिस्टरों, अभिलेखों, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा रिकॉर्ड के रख-रखाव का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने थाना प्रबंधन को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि थाने का वातावरण जनसेवा भावी और अनुशासित होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने मालखाना प्रभारी को निर्देश दिए कि मुकदमों से संबंधित माल और वाहनों के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। थाना स्टाफ को निर्देश दिए कि वे आम नागरिकों से शालीन, सहयोगी और संवेदनशील व्यवहार अपनाएं। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता थाने में उम्मीद लेकर आता है, इसलिए उसका स्वागत सकारात्मक और त्वरित समाधान के दृष्टिकोण से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण से पहले एसपी सिद्धांत जैन ने गुरुद्वारा साहिब और मेन रोड पर पैदल गश्त की और स्थानीय दुकानदारों व नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सूदखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इस मौके पर डीएसपी टोहाना उमेद सिंह, जाखल थाना प्रभारी सुरेश, म्योंद चौकी प्रभारी राधाकृष्ण, उपनिरीक्षक राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed