फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sonu used to do chain snatching in Punjab and Haryana at the behest of maternal uncle

मामा के कहने पर सोनू पंजाब और हरियाणा में करता था चेन स्नैचिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sonu used to do chain snatching in Punjab and Haryana at the behest of maternal uncle
फतेहाबाद। हरियाणा और पंजाब में चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। पूछताछ में आरोपी पंजाब के मानसा निवासी सोनू ने बताया कि है कि वह अपने मामा मानसा निवासी बाबूराम के कहने पर चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता था। चेन बेचने के बाद उससे आने वाली राशि में से मामा हिस्सा भी लेता था।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी सोनू से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल, हेलमेट बरामद कर लिया है। इसके अलावा फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी में महिला से छीनी गई चेन बेचने के बाद हिस्से में आए 30 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी सोनू को सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी सोनू ने दो और वारदातें कबूली है। सोनू ने बताया कि बरेटा में उन्होंने 23 जुलाई और 16 अगस्त को छीनाझपटी की वारदात की थी। आरोपी सोनू ने फतेहाबाद में सात, सिरसा में एक, पंजाब में दो वारदातें कुबूली थी। वीरवार को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पंजाब के खन्ना में बेची जाती थी छीनी गई चेन
रिमांड के दौरान आरोपी सोनू ने बताया कि उसके साथ पंजाब के खन्ना निवासी मंगल सिंह भी वारदात को अंजाम देता था। दोनों हेलमेट लगाकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी सोनू ने बताया कि मंगल सिंह छीनी गई चेन को पंजाब के खन्ना में ही एक सुनार को बेच देता था और इसके बाद राशि को आपस में बांट लेते थे। अब पुलिस आरोपी मंगल सिंह की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed