फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Son's act cost him his life, labourer brutally murdered by hitting him with a sickle

Fatehabad News: बेटे की हरकत पड़ी जान पर भारी कस्सी से वार कर मजदूर की हत्या

Sat, 16 Aug 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Son's act cost him his life, labourer brutally murdered by hitting him with a sickle
गांव गिल्लाखेड़ा में वारदात स्थल पर जांच करते हुए सीन ऑफ क्राइम टीमस्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। गांव ढाणी गिल्लाखेड़ा में खेत में शुक्रवार देर रात को बिहार निवासी मजदूर राजेंद्र (50) के गले पर कस्सी से वार करके हत्या कर दी गई। वारदात का पता शनिवार सुबह चला जब ठेकेदार चाय लेकर खेत पर पहुंचा।
विज्ञापन

हत्या के पीछे कारण माना जा रहा है कि मृतक का बेटा गांव में से तीन माह पहले किसी अन्य व्यक्ति की पत्नी को भगा ले गया था। इसी रंजिश में आरोपी व्यक्ति लगातार धमकियां दे रहा था। सदर पुलिस ने मृतक की बेटी वीना की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने मामले को सुलझाने और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव ढाणी गिल्लाखेड़ा में सिरसा जिले के गांव पतली डाबर निवासी जगीर सिंह ने ठेके पर जमीन ली हुई है। इस जमीन की देखभाल के लिए बिहार के मधेपुरा जिले के गांव कुमारखंड निवासी राजेंद्र सिंह को रखा हुआ था। राजेंद्र सिंह करीब दो-ढाई साल से उसके पास ही काम कर रहा था। मृतक राजेंद्र के दो बेटियां व चार बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार रात को राजेंद्र सिंह खाना खाने के बाद खेत में ही सोया था। बताया जा रहा है कि सुबह जब जगीर सिंह उसके लिए चाय लेकर आया। उसने आवाज लगाई तो राजेंद्र सिंह उठा नहीं। इस पर उसने नजदीक जाकर देखा तो राजेंद्र सिंह खून से लथपथ था और गर्दन शरीर से थी।
इस पर उसके डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर आकर सीन ऑफ क्राइम की टीम को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
-

बेटा भाग ले गया था विवाहिता

पुलिस के अनुसार राजेंद्र सिंह का बड़ा बेटा पवन गांव के ही प्रमोद नामक व्यक्ति की पत्नी को तीन माह पहले भगाकर ले गया था। पवन अब अंबाला में रह रहा है। हालांकि, पवन खुद शादीशुदा है। उसकी पत्नी करीब दो साल पहले घर से चली गई थी। प्रमोद लगातार पवन के पिता राजेंद्र को धमकियां दे रहा था। शक है कि इसी रंजिश में राजेंद्र की हत्या की गई है। जगीर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रमोद शुक्रवार को अंबाला में पवन के पास पहुंचा था और वहां पर धमकी देकर आया था कि वह उसके पिता को नहीं छोड़ेगा। शक है कि रात को उसने कस्सी से वार करके हत्या की है। आरोपी तीन माह पहले तक वह दरियापुर के पास खेत में काम करता था और अब पंजाब चला गया था। मृतक के परिजनों के अनुसार पवन के तीन लड़की और एक लड़का है और आरोपी प्रमोद के दो लड़के और दो लड़की हैं।


-

मौके से कस्सी बरामद

सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वारदातस्थल से कस्सी बरामद हो गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed