फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Son in arrested of GST theft case became fake firm in the name of seller of chat

चाट बेचने वाले के नाम पर फर्जी फर्म बना जीएसटी चोरी मामले में बेटा काबू

Thu, 18 Mar 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Son in arrested of GST theft case became fake firm in the name of seller of chat
सिरसा में चाट की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के नाम से दो फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी चोरी करने के मामले में स्टेट क्राइम ब्यूरो ने अब भट्टूमंडी निवासी आशीष कुमार को पकड़ा है। जांच में आशीष भी गोलमाल में लिप्त पाया गया है। इससे पहले उसका पिता अशोक गोयल गिरफ्तार हुआ था। स्टील की ये दोनों फर्जी कंपनियां बहादुरगढ़ और कुरुक्षेत्र में बनाई गई थीं।
विज्ञापन

जीएसटी चोरी के मामले में भट्टू पुलिस ने पिछले साल 21 जुलाई को सिरसा निवासी राजेश की शिकायत पर आरोपी भट्टूमंडी निवासी अशोक गोयल, सिरसा निवासी ललित गोयल तथा सिरसा के जमाल निवासी अनिल गर्ग के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था। भट्टूकलां पुलिस को दी शिकायत में जिला सिरसा निवासी राजेश कुमार ने बताया था कि वह सिरसा में पहले चाट की रेहड़ी लगाता है। आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर उससे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके अलावा उससे आईडी भी ले ली। आरोपियों ने उसके नाम पर फर्जी फर्म खोल दी। इसका खुलासा तब हुआ जब जीएसटी विभाग के छापे पड़े। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि कुछ दिन पहले जीएसटी विभाग की हिसार व भट्टूमंडी में छापे पड़े थे। उसके बाद अशोक गोयल, ललित गोयल व सिरसा के जमाल निवासी अनिल गर्ग अपने ऑफिस में मीटिंग करने लगे। इस दौरान उसे पता चला कि ये लोग फर्जी कागजात के आधार पर फर्जी फर्में बनाकर सरकारी टैक्स व अन्य करों की चोरी करके काला धन एकत्रित करने व काले धन को सफेद धन में बदलने का धंधा करते हैं। उसके नाम पर पुष्पक स्टील ट्रेडर्स, बहादुरगढ़ के अलावा भी दूसरी फर्म श्री कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी कुरुक्षेत्र में रजिस्टर्ड करवाकर आईसीआईसीआई बैंक पेहोवा में खाता खुलवाया हुआ है, जिसका संचालन इनका ही व्यक्ति कर रहा है। फिलहाल मामले में अब स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम भट्टूमंडी से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोट
भट्टूकलां में पिछले दिनों फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में गड़बड़ी का मामला दर्ज हुआ था। स्टेट क्राइम ब्यूरो हिसार जांच कर रही है। पहले अशोक पकड़ा गया था। जांच में नाम सामने आने के बाद उसके बेटे अशीष को काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, थाना प्रभारी भट्टूकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed