फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Son beat up mother in Aharwan, dragged her into the street by her hair

Fatehabad News: अहरवां में बेटे ने मां से की मारपीट, बाल पकड़कर गली में घसीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Son beat up mother in Aharwan, dragged her into the street by her hair
फतेहाबाद। गांव अहरवां में बुजुर्ग महिला को उसके बेटे द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि बेटे ने अपनी मां से मारपीट की और उसके बाल पकड़कर गली में घसीटा, मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन महिला चंदो देवी ने बताया कि उसके पति का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। उसके बेटे ने गत दिनों उसके व उसकी दो बेटियों के खाते से 50-50 हजार रुपये निकलवा लिए। इसके बाद भी वह उसे परेशान करता था और उसने बैंक से अपने बेटे को एक लाख रुपये का कर्ज भी दिलवा दिया। आरोप है कि अब उसका बेटा उसे कर्ज की किश्तें भरने का दबाव बना रहा है। इस मामले में वह गांव के मौजिज लोगों को साथ लेकर अपने बेटे के पास गई थी। आरोप है कि तनतनाए उसके बेटे ने उससे मारपीट की और बाल पकड़कर गली में घसीटा। लोगों ने उसे छुड़वाकर नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। हमले में उसके दोनों हाथों पर काफी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed