{"_id":"639a08f7168e4b312d749ccd","slug":"someone-used-drugs-someone-wrote-a-pen-against-dirt-fatehabad-news-hsr6497329146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसी ने नशे तो किसी ने गंदगी के खिलाफ चलाई कलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसी ने नशे तो किसी ने गंदगी के खिलाफ चलाई कलम
विज्ञापन
गांव भोडिया खेड़ा में सरपंच का बैठक में स्वागत करते अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/रतिया/समैन/कुलां। जिले के 257 गांवों की सरकार ने पहली बैठक के साथ ही विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। बैठक में अधिकांश सरपंच व पंचों ने गांवों की प्रमुख समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाए हैं। किसी ने नशे तो किसी ने गंदगी के खिलाफ प्रस्ताव पास किया है। टोहाना उपमंडल के सबसे बड़े गांव समैन की पंचायत ने नशे के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। बैठक में सभी 20 पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से सोमवार से गांव में नशे के खुर्दे बंद करने का एलान किया है। इसी तरह गांव बनमंदोरी की पंचायत ने भी नशे के खिलाफ मुहिम चलाने का निर्णय लिया है। इस समय पंचायतों का अधिकांश फंड खत्म हो चुका है। पंचायतों के पास नया फंड नहीं है। ऐसे में गांवों में विकास कार्यों को कराने के लिए विशेष ग्रांट पर ही पंचायतों को निर्भर रहना पड़ेगा। हालांकि, पहले से चल रहे विकास कार्यों की निगरानी से लेकर छोटी-छोटी व्यवस्थाओं को सुधारने का काम जरूर पंचायत कर सकेगी।
रतिया क्षेत्र के सरपंचों ने मुख्यमंत्री से पावर बढ़ाने की मांग की
रतिया क्षेत्र के सरपंचों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सरपंचों की शक्तियां बढ़ाने की मांग की गई है। क्षेत्र के गांव रतनगढ़ में नवनिर्वाचित सरपंच किरणपाल कौर व ग्राम सचिव मुकेश कुमार, गांव बलियाला में सरपंच प्रवीण कुमार व ग्राम सचिव मुकेश कुमार, गांव नथवान में सरपंच जगदेव सिंह व ग्राम सचिव रविंद्र कुमार, गांव हसंगा में सरपंच वकील उर्फ पोपली व ग्राम सचिव नवदीप नेहरा, गांव चिम्मो में सरपंच गुरप्यार सिंह व ग्राम सचिव नवदीप नेहरा की अध्यक्षता में प्रथम बैठक हुई। सरपंचों ने मुख्यमंत्री से ग्राम पंचायतों का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने की मांग करते हुए आह्वान किया कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करवाने के लिए कम से कम 20 लाख रुपये की पावर ग्राम पंचायत को जरूर दें। गांव चिम्मो में सरपंच प्यारा सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने व गांव में घर घर स्वच्छ पानी पहुंचाने, पानी की लीकेज दुरुस्त करने व सफाई व्यवस्था मजबूत करने का प्रस्ताव पास किया गया।
गांव तलवाड़ा में दुरुस्त होगी सफाई व्यवस्था
जाखल खंड के गांव तलवाड़ा में सचिव राजकुमार द्वारा ग्राम सभा की बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच अमनदीप व पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की गई। बैठक में गांव की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का फैसला लिया गया। प्रस्ताव पास किया गया कि गांव को साफ-सुथरा बनाया जाएगा। वहीं, गांव नडैल में ग्राम सचिव जॉर्ज व सरपंच जसविंदर कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांव में मनरेगा के काम की शुरुआत करवाने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
धारसूल कलां की पंचायत मंत्री के साथ मिलकर चमकाएगी गांव
गांव धारसूल कलां में नवनिर्वाचित पंचायत की पहली बैठक पंचायत भवन में सरपंच वकील सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गांव में सफाई व्यवस्था को सुधारने और विकास कार्यों को बढ़ावा देने के प्रस्ताव पास किए गए। पार्कों की सुंदरता बढ़ाई जाएगी। गंदे पानी की निकासी के लिए नाले बनाए जाएंगे। सरपंच वकील सिंह ने कहा कि जो विकास कार्य पंचायत स्तर पर नहीं होंगे, उन्हें पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के साथ मिलकर करवाया जाएगा। गांव को चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
बैठक में जनप्रतिनिधियों के पति, बेटे और अन्य के प्रवेश पर लगी रोक
भूना। ंड भूना की ग्राम पंचायतों में बुधवार को सरपंच व पंचों को कार्यभार सौंपा गया। पहली ही बैठक में जनप्रतिनिधियों के पति व बेटे तथा अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक रही। ग्राम सचिव नरेंद्र कुंडू व ग्राम सचिव अमित सिंगला ने अपने अधीन 11 पंचायतों में पूर्ण रूप से इस रोक को लागू किया। हरियाणा ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र कुंडू ने बताया कि सरकार के आदेश अनुसार बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंचों व पंचों को उनके पद का कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने निर्णय लिया था कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को ही उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। अधिकतर जगह निर्वाचित सरपंच व पंच की जगह उनके पति, बेटे या अन्य जनप्रतिनिधि के रूप में कामकाज को संभालते हुए देखे गए हैं। मगर निर्वाचित सरपंच व पंचों को उनके अधिकार दिलवाना ही पंचायत की पहली कड़ी ग्राम सचिव होता है। इसलिए उन्होंने अपनी ग्राम पंचायतों में पूर्णतया रूप से निर्वाचित प्रतिनिधियों को ही बैठक में शामिल किया। शुरुआती दौर में कुछ जनप्रतिनिधियों के परिजनों ने भाग लेने के प्रयास भी किए, लेकिन उनका बैठक में प्रवेश पूर्ण रूप से निषेध कर दिया गया।
कोट
गांव समैन में नशे को रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नारकोटिक्स विभाग भी गांव में जब चाहे छापा मारकर नशा तस्करों व नशेड़ियों को पकड़ेंगे, तो पूरा गांव टीम की मदद करेगा। नशेड़ियों का किसी स्तर पर पंचायत किसी भी तरह से सहयोग नहीं करेगी।
-रणबीर सिंह गिल, सरपंच, गांव समैन
कोट
जिले की ग्राम पंचायतों की पहली बैठक हो गई है। सभी को कार्यभार सौंप दिया गया है। अब पंचायतें अपने स्तर पर कार्यों की मॉनिटरिंग कर सकेंगी।
बलजीत सिंह चहल, डीडीपीओ, फतेहाबाद