फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Some principal said that there are no teachers, while others cited lack of space.

Fatehabad News: किसी प्रिंसिपल ने कहा नहीं हैं शिक्षक तो किसी ने जगह कम होने का दिया हवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Some principal said that there are no teachers, while others cited lack of space.
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कक्षा दसवीं और बारहवीं के घोषित हुए परीक्षा परिणाम में 50 फीसदी से कम रिजल्ट वाले स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्कूलों के प्रिंसिपल ने स्पष्टीकरण दे दिया है। किसी स्कूल प्रिंसिपल ने शिक्षक न होने तो किसी ने जगह कम होने का हवाला दिया है। अब प्रिंसिपल की जवाब रिपोर्ट को शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी निदेशालय में अधिकारियों के सामने रखेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि कक्षा दसवीं के पांच और बारहवीं के एक स्कूल का परिणाम खराब रहा था, बारहवीं कक्षा का 87.03 और दसवीं कक्षा का 72.40 फीसदी इस बार परीक्षा परिणाम रहा है। संबंधित प्रिंसिपल ने नोटिस के जवाब में शिक्षक न होने तो किसी ने जगह की कमी तो किसी ने छात्रों के गैर हाजिर रहने का हवाला दिया है। हाई स्कूल भोड़िया खेड़ा की तरफ से जवाब आया है कि विद्यार्थियों की हाजिरी स्कूल में कम है। रतिया खंड के तीन स्कूलों का जवाब है कि उनके पास स्टाफ की कमी है और टोहाना मंडी के स्कूल प्रिंसिपल का जवाब है कि जगह की कमी है और विद्यार्थियों की हाजिरी भी स्कूल में कम है।
विज्ञापन


दसवीं कक्षा में इन स्कूलों का 50 प्रतिशत से कम रहा परीक्षा परिणाम
खंड स्कूल मार्च 2023 मार्च 2022
फतेहाबाद राजकीय हाई स्कूल भोड़ियाखेड़ा 38.09 52.00
टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी टोहाना 44.74 50.66
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी एमपी सौत्र 45.05 42.03
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी महमड़ा 46.29 44.00
टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी टोहाना मंडी 46.7 22.8
रतिया राजकीय हाई स्कूल लाली 48.27 52.5

कक्षा बारहवीं में 50 प्रतिशत से कम रहा परिणाम
खंड स्कूल नाम मार्च 2023 मार्च 2022
टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी टोहाना मंडी 42.31 100

जिले के सरकारी स्कूलों की ये रही स्थिति
प्रतिशत दसवीं बारहवीं
0-50 6 2
50-60 15 7
60-80 47 21
80-100 77 66
कुल 145 96

अब जाने पिछले कुछ सालों का बोर्ड का परिणाम
वर्ष बारहवीं दसवीं
2017-18 68.08 48.99
2018-19 79.92 56.82
2019-20 83.89 69.77
2020-21 100 100
2021-22 89.69 69.75
2022-23 87.03 72.40
कोट
बोर्ड परीक्षा परिणाम में 50 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण का जवाब आ गया है। निदेशालय ने इस संबंध में शुक्रवार को बैठक बुला रखी है। बैठक में रिपोर्ट पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed