फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sold friend's bank account, revealed when notice arrived

Fatehabad News: दोस्त का बैंक खाता बेचा, नोटिस पहुंचा तो हुआ खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sold friend's bank account, revealed when notice arrived
फतेहाबाद। बैंक में खाता खुलवाकर 15 हजार में उसे जयपुर में साइबर ठगों को बेच दिया गया। जब खाता धारक के पास साइबर क्राइम थाना पुलिस का नोटिस पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान प्रेमजीत सिंह उर्फ प्रेम नजदीक अरोड़वंश धर्मशाला फतेहाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में सामने आया है कि उसने अपने दोस्त का खाता खुलवाकर 15 हजार रुपये में जयपुर में बेच दिया था। अब पुलिस जयपुर में साइबर ठगों का पता लगाने में जुटी है। यह भी सामने आया है कि आरोपी कई खाते खुलवाकर बेच चुका है।
विज्ञापन




मां की बीमारी का बहाना बनाकर लिया बैंक खातासाइबर क्राइम थाना फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि पुलिस ने शहर के योग नगर निवासी सौरभ की शिकायत पर 25 मार्च को मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका हांसपुर रोड पर पर्ल नाम से होटल है और उसका इंडसइंड बैंक में खाता है। उसने होटल में दीवारों पर रंग करवाना था, जिसके लिए उसने प्रेमजीत सिंह उर्फ प्रेम से संपर्क किया। इसके बाद उनमें दोस्ती हो गई और वह प्रेम अक्सर होटल में आने-जाने लगा। सौरभ ने कहा कि इसके बाद फरवरी 2024 में प्रेम ने उससे कहा कि उसकी माता को कैंसर की बीमारी है और इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत है, लेकिन उसने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद प्रेमजीत ने कहा कि उसका एक दोस्त उसे पैसे दे देगा, लेकिन उसकी सारी आईडी गुम हो गई है और उसका बैंक खाता भी नहीं है। अगर वह उसे अपना बैंक खाता दे दे तो वह उसमें पैसे डलवाकर अपनी मां का इलाज करवा लेगा। दोस्ती के चलते उसने प्रेमजीत को अपना बैंक अकाउंट दे दिया। इसके बाद प्रेम उससे उसके बैंक खाते की चेक बुक, एटीएम व खाते में रजिस्टर्ड सिम ले गया ताकि वह पैसे निकलवा सके। सौरभ ने कहा कि कुछ महीनों बाद जब उसने प्रेमजीत ने अपने बैंक खाते की किट मांगी तो वह टालमटोल करता रहा। बाद में उसे पता चला कि प्रेमजीत ने उसके बैंक खाते से अपनी माता की बीमारी के बहाने बैंक खाते में ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed