फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   So far 14 challans issued for burning stubble, fine of Rs 35 thousand collected

Fatehabad News: पराली जलाने पर अब तक 14 चालान काटे, 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

Mon, 09 Oct 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
So far 14 challans issued for burning stubble, fine of Rs 35 thousand collected
फतेहाबाद। पराली जलाने के मामलों के बढ़ने के साथ ही प्रशासन की सख्ती भी शुरू हो गई है। अब तक जिले में हरसेक की ओर से 23 लोकेशन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग व राजस्व विभाग को भेजी गई है। इनमें से 14 स्थानों पर कृषि व राजस्व अधिकारियों की टीमों द्वारा छानबीन के बाद किसानों को जुर्माना लगाया गया है। अब तक 14 किसानों को 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन 14 किसानों से 35 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ.राजेश सिहाग ने बताया कि जैसे ही उनके पास हरसेक से फायर लोकेशन आती है, उसके बाद संबंधित टीमों को जांच के लिए भेजा जाता है। अब तक 14 किसानों को 35 हजार रुपये का जुर्माना किया जा चुका है। इसके अलावा गांवों में ग्रामीणों को पराली नहीं जलाने के लिए प्रेरित करने में टीमें जुट गई हैं। गांव स्तर पर कई जागरूकता कार्यक्रम हो चुके हैं। अब रतिया में इसी सप्ताह जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed