{"_id":"698213c884736773d404a8af","slug":"sniffing-a-narcotic-substance-they-snatched-three-gold-rings-from-the-shopkeeper-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-148045-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशीला पदार्थ सुंघाकर दुकानदार से छीनीं सोने की तीन अंगुठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशीला पदार्थ सुंघाकर दुकानदार से छीनीं सोने की तीन अंगुठियां
Tue, 03 Feb 2026 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
रतिया। शहर में सोमवार दोपहर बाद इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक बृजमोहन को नशीला पदार्थ सुंघाकर चार युवक सोने की तीन अंगुठियां छीन ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकानदार बृजमोहन ने बताया कि वह अपनी राम इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर बैठा था, तभी दो बाइक पर सवार चार युवक आए और उसे दुकान से बाहर बुलाया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक सामान लेने का बहाना बनाकर बृजमोहन को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बाइक पर बैठाकर टोहाना रोड की तरफ ले जाया। रास्ते में उनके हाथों से करीब 24 ग्राम की सोने की तीन अंगुठियां छीन ले गए। जब बृजमोहन को होश आया तो वह टोहाना रोड पर जीवन डेयरी के पास पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।