फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Smuggling was happening from Gurugram in a luxury car, three youths arrested with 400 grams of heroin

लग्जरी गाड़ी में गुरूग्राम से हो रही थी तस्करी, 400 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Smuggling was happening from Gurugram in a luxury car, three youths arrested with 400 grams of heroin
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांव धांगड़ के पास सियाज कार सवार तीन युवकों को 400 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़े गए तीनों युवक गुरुग्राम से 400 ग्राम हेरोइन लेकर आ रहे थे। पकड़े गए आरोपी युवकों की पहचान फतेहाबाद के अग्रसैन कॉलोनी निवासी अकबर उर्फ गोलू, ठाकर बस्ती निवासी ध्रुव कुमार उर्फ आलोक, भोड़िया खेड़ा निवासी रविंद्र उर्फ रवि के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी तस्करों ने बताया है कि इस हेरोइन को लाने के लिए खैरातीखेड़ा निवासी अमरजीत सिंह ने 2.50 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

ये हेरोइन गुरुग्राम से अमरजीत सिंह के जानकार से लेकर आ रहे थे। मामले में पुलिस ने आरोपी तस्करी अग्रसैन कॉलोनी निवासी अकबर उर्फ गोलू, ठाकर बस्ती निवासी ध्रुव कुमार उर्फ आलोक, भोड़िया खेड़ा निवासी रविंद्र उर्फ रवि और खैरातीखेड़ा निवासी अमरजीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि तीन दोस्त सोमवार को हेरोइन लेने के लिए दिल्ली-गुरुग्राम गए हुए हैं और उनके पास सियाज कार है। सूचना मिलने पर टीम ने गांव धांगड़ के पास मंगलवार को नाकेबंदी कर जांच शुरू की। गांव धांगड़ के पास जब टीम जांच कर रही थी तो हिसार की तरफ से एक गाड़ी आ रही थी, जिसकी नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी थी, टीम ने रोकने का ईशारा किया तो गाड़ी चालक ने वापस मोड़ने का प्रयास किया। टीम ने गाड़ी रुकवा ली और कार सवार युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान फतेहाबाद के अग्रसैन कॉलोनी निवासी अकबर उर्फ गोलू, ठाकर बस्ती निवासी धुव्र कुमार उर्फ आलोक और भोड़िया खेड़ा निवासी रविंद्र उर्फ रवि के रूप में हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो डेशबोर्ड से 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

रतिया के व्यक्ति के नाम पंजीकृत है गाड़ी :
नशा तस्कर जिस गाड़ी में पकड़े गए है वह रतिया के शक्ति नगर निवासी व्यक्ति के नाम पंजीकृत बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि गाड़ी मालिक भी कहीं इसमें शामिल तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओरोपी अकबर के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज :
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी तस्कर अकबर के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है। इसके अलावा एक सोर्स का नाम भी आया है जिसके खिलाफ एनडीपीएस के 9 मामले दर्ज है।

एंटी नारकोटिक्स टीम का दोबारा गठन किया गया : एसपी
नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम चल रही है, इसी के तहत एंटी नारकोटिक्स टीम का दोबारा गठन किया गया है। इसमें नई टीम तैयार की गई है। टीम ने मंगलवार को 400 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को पकड़ा है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये की बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed