फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Smoke rises from school van on Dharamshala Road, children jump from windows

धर्मशाला रोड पर स्कूल वैन से उठा धुआं, खिड़कियों से कूदे बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Smoke rises from school van on Dharamshala Road, children jump from windows
धर्मशाला रोड पर स्कूल वैन में धुआं निकलने के बाद बच्चों को बाहर निकालते दुकानदार - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के धर्मशाला रोड पर शनिवार दोपहर को बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही स्कूल वैन में अचानक धुआं उठने लगा। जिससे वैन में बैठे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं चालक ने तुरंत बस को रोक दिया। बच्चे बस की खिड़कियों से ही बारिश के पानी में कूदे। इसके बाद आसपास के दुकानदार वहां पर पहुंच गए और बच्चों को खिड़कियों से बाहर निकाला। सूचना पाकर स्कूल प्रबंधन भी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद में शनिवार को सुबह से लगातार बारिश हो रही थी। जिस कारण शहर की सभी सड़कें पानी से लबालब हो गई। धर्मशाला रोड पर तीन से चार फुट तक पानी जमा था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे जब संन्यास आश्रम रोड स्थित एक निजी स्कूल के बच्चों को छुट्टी होने पर स्कूल वैन चालक उनको घर छोड़ने जा रहा था, तो धर्मशाला रोड पर अचानक बस के बोनट से धुआं उठने लगा। धुएं को देखकर वैन चालक ने तुरंत बस को रोक दिया। बच्चों में भी धुएं को देखकर अफरा तफरी मच गई और वह वैन की खिड़कियों से पानी में कूदने लगे। इस दौरान आसपास के दुकानदार भी जमा हो गए और उन्होंने बच्चों को स्कूल वैन से उतरने में मदद की। इस हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वैन चालक ने बताया कि धर्मशाला रोड पर पानी अधिक होने के कारण वैन को चलाने में दबाव बना हुआ था। पानी का अधिक दबाव होने के कारण वैन के बोनट में धुआं निकला है। वहीं शहर में एक अन्य निजी स्कूल की वैन के बोनट में भी इसी प्रकार धुआं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed