फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Slow lifting leads to piles of paddy in grain markets; commission agents concerned

Fatehabad News: उठान धीमी होने से अनाज मंडियों में लगे धान के ढेर, आढ़ती परेशान

Sun, 18 Oct 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Slow lifting leads to piles of paddy in grain markets; commission agents concerned
शहर की अतिरिक्त अनाजमंडी में रखी धान की ढेरियां। संवाद
फतेहाबाद। अनाज मंडियों में धान के उठान की गति धीमी होने से मंडियां फसल से अट गई हैं। धान की आवक लगातार जारी है लेकिन उठान की गति धीमी होने से किसानों को अपनी फसल रखने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। इस पर आढ़ती व किसानों ने उठान में तेजी लाने के मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया बंद रही है और उठान जारी रहा है। इससे 54570 क्विंटल का उठान हुआ है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 15,47,720 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है जिसमें से 9,52,060 क्विंटल धान की खरीद हुई है। वहीं, 5,95,670 क्विंटल धान की खरीद अभी बाकी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर अब तक केवल 4,44,330 क्विंटल धान की ही उठान हो पाया है जबकि 5,07,730 क्विंटल धान मंडियों में उठान के इंतजार में पड़ा है। ऐसे में मंडियों में फसल के ढेर लगने से किसानों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उठान हो तो मिले राहत
अनाज मंडी के आढ़ती आजाद कुमार, सुभाष कुमार, अनिल और ज्ञान सिंह ने बताया कि मंडियों में धान की आवक का दबाव लगातार बना हुआ है। रविवार को भी 1,10,810 क्विंटल धान मंडियों में पहुंचा। मंडियों में पहले से जमा धान का कुछ उठान होने से स्थिति में थोड़ी राहत मिली। इसके बावजूद उठान की धीमी रफ्तार के कारण मंडियों में पर्याप्त जगह नहीं बन पा रही है। किसानों को अपनी फसल उतारने और उसे व्यवस्थित तरीके से रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
--
अनाज मंडियों में 5,07,730 क्विंटल धान का उठान बाकी
जिले ही सभी अनाज मंडियों में अब तक 4,44,330 क्विंटल धान का उठान हुआ है जबकि 5,07,730 क्विंटल धान का उठान अभी बाकी है। इस प्रकार उठान का बकाया आंकड़ा अब तक हुए उठान से भी अधिक है। उठान की गति में तेजी नहीं आने से मंडियों में फसल का दबाव बना हुआ है। किसानों को उम्मीद है कि उठान में तेजी आने से मंडियों में जगह उपलब्ध होगी और वे बिना परेशानी अपनी फसल बेच सकेंगे।

------------
:: उठान में तेजी लाने के लिए प्रयास किए गए हैं। पिछले तीन दिनों से खरीद प्रक्रिया में तेजी आई है। किसानों को मंडियों में फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं है। मार्केट कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी की गई है।
- अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।

शहर की अतिरिक्त अनाजमंडी में रखी धान की ढेरियां। संवाद

शहर की अतिरिक्त अनाजमंडी में रखी धान की ढेरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed