{"_id":"22399f5cce270e68d459be70b23f7920","slug":"six-women-injured-in-road-accidend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली-ट्राले की टक्कर, छह महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली-ट्राले की टक्कर, छह महिलाएं घायल
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नथवान के पास ट्राले व ट्राली में टक्कर होने से ट्राली में सवार करीब 6 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि ट्राली में सवार अन्य करीब 40 महिलाएं बाल-बाल बच गई। ट्रैक्टर-ट्राली पर करीब 46 महिलाएं सवार थी। सभी महिलाएं मनरेगा का काम करने के पश्चात गांव नथवान से अपने गांव घांसवा जा रही थी।
बताया जाता है कि जब दोनों वाहनों की टक्कर हुई तो ट्राली में एकाएक कोहराम मच गया और महिलाओं ने शोर मचा दिया, जिसके बाद खेतों व ढाणियों में काम कर रहे लोग घटनास्थल पर आ गए और ट्राली के नीचे एक दूसरे के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकाला और एंबुलेंस गाड़ी के सहयोग से उपचार के रतिया के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
अस्पताल मे उपचाराधीन गांव घांसवा की रोशनी बाई पत्नी कुलदीप सिंह, मायादेवी पत्नी गुरतेज सिंह, रानी पत्नी सोमी, रानी पत्नी बजीर सिंह, बीरावाई पत्नी बलबिन्द्र व गुरजीत कौर पत्नी ज्योति ने बताया कि शनिवार देर सायं को वह और उनके गांव की अन्य करीब 45-50 महिलाएं प्रतिदिन की तरह गांव नथवान के पास घग्घर नदी में मनरेगा का काम करके गांव की ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा अपने गांव जा रहे थे तो गांव के कुछ ही दूरी पर सामने से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि टक्कर के पश्चात जहां ट्राला पेड़ों से टकराता हुआ गड्ढों में जा गिरा, वहीं ट्राली भी पलट गई।
जैसे ही ट्राली पलटी तो कोहराम मच गया और देखते ही देखते ट्राली में सवार महिलाएं एक दूसरे पर गिरना शुरू हो गई, अनेक महिलाएं चोटिल हो गई।
बताया जाता है कि अनेक महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, जब कि गंभीर रूप से घायल महिलाओं को लोगों के सहयोग से रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर ट्राली थोड़ी सी और अधिक पल्ट जाती तो काफी जानी नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौका स्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी ।