{"_id":"69e12b4fe0c5a8bbca06b1be","slug":"six-traffic-riders-will-monitor-the-city-and-vehicles-parked-in-no-parking-areas-will-be-fined-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152111-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नो पार्किंग में वाहन तो कटेगा चालान 6 ट्रैफिक राइडर रखेंगे शहर में निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नो पार्किंग में वाहन तो कटेगा चालान 6 ट्रैफिक राइडर रखेंगे शहर में निगरानी
Fri, 17 Apr 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पर ट्रैफिक थाना प्रभारी राइडर की डयूटी लगाते हुए संवाद
- फोटो : कुत्ते के हमले में घायल हसरतुल।
फतेहाबाद। शहर में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए जिला पुलिस ने नए कदम उठाए हैं। अब शहर में 6 ट्रैफिक राइडरों की तैनाती की गई है जो प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक की निगरानी रखेंगे और अवैध पार्किंग करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। इन राइडरों के मोबाइल फोन पर विशेष एप इंस्टॉल करवाई गई है, जिसके माध्यम से वे मौके पर ही चालान काट सकेंगे।
यह एप राइडरों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान करने में मदद करेगी। यह कदम शहर के उन प्रमुख स्थानों पर विशेष रूप से लागू किया जाएगा, जहां ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग की समस्या आम है। इन स्थानों में हंस मार्केट, पुराना बस स्टैंड, थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, हिसार-सिरसा रोड, धर्मशाला रोड और जवाहर चौक प्रमुख हैं।
इन स्थानों पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है खासकर स्कूलों के छुट्टी समय के बाद। वाहनों के सड़क किनारे खड़ा होने से यातायात की गति धीमी हो जाती है और आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस नई पहल के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य इन समस्याओं को नियंत्रित करना और शहर की सड़कों को यातायात के लिए सुगम बनाना है। एसपी के प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि एसपी निकिता खट्टर ने पुलिस लाइन से राइडरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
ट्रैफिक पुलिस ने बनाए हैं ये जोन
जोन- 1 में लाल बत्ती चौक, फव्वारा चौक, चार मरला कॉलोनी मेन रोड, थाना रोड व जवाहर चौक क्षेत्र को कवर किया जाएगा।
जोन- 2 में लाल बत्ती चौक, हंस मार्केट, पुराना बस अड्डा, अनाज मंडी मेन गेट सिरसा रोड तथा शिवालय मार्केट तक निगरानी रखी जाएगी।
जोन- 3 में लाल बत्ती चौक, बीघड़ चौक, शिव चौक, देवी लाल मार्केट, पंचायत भवन, भुना मोड़ व लघु सचिवालय क्षेत्र शामिल किए गए हैं।
जोन- 4 में पपीहा पार्क, सिरसा रोड, एमएम कॉलेज रोड, रतिया चुंगी व हांसपुर बाईपास चौक।
जोन- 5 में जवाहर चौक, डीएसपी रोड, खेमाखाती चौक, नागपाल चौक तथा पंचायत भवन।
जोन- 6 में थाना रोड पार्किंग, अरोड़वंश धर्मशाला रोड, संन्यास आश्रम रोड, तुलसीदास चौक व वाल्मीकि चौक को कवर किया जाएगा।
-- -- -- -- --
इस पहल से शहरवासियों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। अतिक्रमण पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा। वाहन चालकों से अपील है कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करें और यातायात नियमों का पालन करें ताकि शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनी रह सके।
- निकिता खट्टर, एसपी