फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six hundred and fifty rupees were snatched from an elderly woman after giving her a lift and thrown in the canal

Fatehabad News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला से साढ़े छह सौ रुपये छीनकर नहर में फेंका

Thu, 07 Nov 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 07 Nov 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Six hundred and fifty rupees were snatched from an elderly woman after giving her a lift and thrown in the canal
जाखल। इस कलयुग में चंद पैसों के लिए कुछ लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। बुधवार रात को क्षेत्र में इसकी बानगी देखने को मिली। यहां मात्र साढे छह सौ रुपये के लिए दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला को नहर में धक्का दे दिया। इस घटना का पता चलने पर वृद्ध महिला को खंड के गांव कूदनी हेड के पास से निकाल लिया गया। इसके बाद उसे जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक बुजुर्ग महिला बुधवार रात के समय टोहाना से अपना रास्ता भटक गई और वह जाखल की तरफ भाखड़ा नहर से पैदल आने लगी। उसी दौरान उसके पीछे से आ रहे दो युवकों ने महिला को लिफ्ट देकर घर तक छोड़ने के लिए कहा तो महिला उनके बाइक पर बैठ गई। इसके बाद थोड़े आगे जाकर युवकों ने महिला से पैसों की लूटपाट कर उसे नहर में धक्का दे दिया।
विज्ञापन

किसी ने इस बारे में डायल 112 को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला व उसके बाद इलाज के लिए उसे जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि महिला पंजाब के जिला मानसा के एक गांव की रहने वाली है। उसके परिजनों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed